Fujifilm X-A7 मिररलेस कैमरा हुआ लॉन्च, खास तकनीक वाले सेंसर से कर सकेंगे शानदार फोटोग्राफी

जापान की टेक कंपनी फ्यूजीफिल्म ने सोमवार को भारत में अपना सबसे खास मिररलेस कैमरा एक्स-ए7 (Fujifilm X-A7) लॉन्च किया है। यूजर्स को इस कैमरा में 24.24 मेगापिक्सल एपीएस-सी सेंसर मिलेगा। वहीं, कंपनी ने इस कैमरा की कीमत 59,999 रुपये रखी है और साथ ही इस डिवाइस के खरीदारों को फ्यूजीनॉन एक्ससी 15-45 एमएम की लेंस किट दी जाएगी। फ्यूजीफिल्म एक्स-ए7 कैमरा कैमल, डार्क सिल्वर, मिन्ट ग्रीन, नेवी ब्लू और सिल्वर कलर विकल्प के साथ उपलब्ध है।
कंपनी ने इससे पहले फ्यूजीफिल्म एक्स-ए7 को सितंबर में ग्लोबल लेवल पर पेश किया था। वहीं, अमेरिका में ग्राहकों को इस कैमरा के साथ फ्यूजीनॉन एक्ससी15-45 एफ3.5- 5.6 ओआईएस पीजेड एमएम लेंस किट दी गई थी। वहीं, ट्रैवल फोटोग्राफर्स और वीलॉगर्स के लिए यह एक बेहतरीन कैमरा है, क्योंकि इसमें उन्हें शानदार लेंस के साथ कई फीचर्स मिलेंगे।
यूजर्स को इस कैमरा में कैजुअल स्नैपशॉट्स क्लिक करने का अवसर मिलेगा। साथ ही कंपनी ने इस डिवाइस में 3.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले और 1,000 candelas दिए हैं। इस कैमरे की खासियत की बात करें तो यूजर्स को इसमें अलग-अलग एंगल को मॉनिटर करने का सपोर्ट दिया गया है, जिससे हर एक एंगल पर शानदार तस्वीर क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा इस डिवाइस में पोट्रेट इन्हैंसर मोड दिया है, जो सेल्फ पोट्रेट की क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
यूजर्स को कंपनी के इस मिरर लैस कैमरा में 24.2 मेगापिक्सल का एपीएस-सी सीमॉस सेंसर मिलेगा, जिसके 425 पीडीएएफ अंक हैं। वहीं, इसका सेंसर पुराने मॉडल की तुलना में 8.5 टाइम्स बड़ा है। कंपनी ने फ्यूजीफिल्म एक्स-ए5 को साल की शुरुआत में पेश किया था।
इस कैमरा की आईएसओ रेंज 100-12,800, जिसको 25,600 तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ग्राहकों को एक एसडी कार्ड स्लॉट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने मिनी एचडीएमआई पोर्ट, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, इन-बिल्ट ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802 जैसे फीचर्स दिए हैं।
- Tecno Camon 12 Air Review: क्या खरीदने लायक है सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन?
- Xiaomi ला रहा है दुनिया का पहला पांच कैमरे वाला फोल्डेबल फोन, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान
- Vivo Y15 और Y12 को खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में हुई भारी गिरावट
- Xiaomi ने पेश किया 20 वॉट वाला वायरलेस चार्जर, वर्टिकल पोजीशन में कर सकेंगे फोन चार्ज