Boult ने भारत में एलईडी लाइट के साथ पेश किया नया ईयरबड्स Zigbuds

प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट निर्माता कंपनी Boult Audio ने भारतीय बाजार में अपना एक नया वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किया है जिसे Zigbuds नाम दिया गया है। इसका लुक प्रीमियम है और इसमें एलईडी लाइट दी गई है। Boult Zigbuds की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया से होगी। इसकी कीमत 2,499 रुपये रखी गई है।
कंपनी का दावा है कि Boult Zigbuds के साथ आपको बेस्ट ऑडियो क्वालिटी और बास मिलेगा। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इस बड्स को IPX7 की रेटिंग मिली है और इसकी फ्रीक्वेंसी 2402mhz-2480mhz है। Boult Zigbuds में 10एमएम के नीयोडायनेमिक ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है।
इसके अलावा Boult Zigbuds में लिथियम आयन बैटरी दी गई है जिसे लेकर 18 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। इसमें फोन पर बात करने के लिए माइक भी दिया गया है। इसकी ट्रांसमिशन रेंज 20 मीटर है जो कि आमतौर पर 10 मीटर की होती है। यह ईयरबड्स व्हाइट ग्रे, ब्लैक ग्रे और रेड कलर वेरियंट में उपलब्ध है, हालांकि कंपनी ने इसमें मौजूद ब्लूटूथ वर्जन के बारे में जानकारी नहीं दी है।