Blaupunkt ने लॉन्च किया 220 वॉट का दमदार साउंडबार, मिलेगा हेवी बास
Blaupunkt SBWL100 के साथ 360 डिग्री ट्रू सिनेमा साउंड एक्सपेरियंस का भी दावा है। इसमें एक बड़ा वूफर दिया गया है। इस साउंडबार में लेटेस्ट ब्लूटूथ और कनेक्टिविटी के लिए HDMI, ARC, OPTICAL, COAXIAL, AUX-IN, USB का सपोर्ट है।

विस्तार
जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपने नए साउंडबार Blaupunkt SBWL100 को लॉन्च किया है। Blaupunkt SBWL100 एक 220 वॉट का साउंडबार है जिसे कंपनी ने डॉल्बी साउंडबार कहा है। Blaupunkt SBWL100 के साथ हेवी बास और क्रिस्प ऑडियो का दावा किया गया है।
Blaupunkt SBWL100 के साथ 360 डिग्री ट्रू सिनेमा साउंड एक्सपेरियंस का भी दावा है। इसमें एक बड़ा वूफर दिया गया है। इस साउंडबार में लेटेस्ट ब्लूटूथ और कनेक्टिविटी के लिए HDMI, ARC, OPTICAL, COAXIAL, AUX-IN, USB का सपोर्ट है। इसमें ट्रेबल, बास और इक्विलाइजर के लिए अलग से मोड दिया गया है।
Blaupunkt SBWL100 के साथ प्रीमियम एजलेस डिजाइन दी गई है। इसमें चार साउंड मोड्स हैं जिनमें सॉन्ग, सिनेमा, डायलॉग और 3D शामिल हैं। इस साउंडबार के साथ गिटार और कैरोअके माइक पोर्ट भी है। Blaupunkt SBWL100 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है।
- Nothing Ear 2 भारत में हुआ लॉन्च, 40dB तक का मिलेगा न्वाइज कैंसिलेशन
- Samsung Galaxy S23 Plus review: क्या आपको लेना चाहिए 1 लाख रुपये का फ्लैगशिप फोन? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब
- WhatsApp: व्हाट्सएप के नए फीचर से ग्रुप एडमिन की पावर होगी दोगुनी! जानिए कैसे करेगा काम
- Phone Hacked: दिख रहे ये पांच संकेत तो हैक हो चुका है आपका स्मार्टफोन! जानें बचाव का आसान तरीका