जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है ब्लैकबेरी का यह स्मार्टफोन, मिलेगी 4000mAh की बैटरी

ब्लैकबेरी का नया बेजल लेस स्मार्टफोन ब्लैकबेरी घोस्ट जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। मशहूर टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है और यह बात सच निकली तो भारत में ब्लैकबेरी घोस्ट की बिक्री ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम के जरिए होगी। इवान ब्लास के ट्वीट के मुताबिक ब्लैकबेरी घोस्ट में 4000mAh की बैटरी मिलेगी। इससे पहले लॉन्च हुए ब्लैकबेरी की2 में 3500mAh की बैटरी है। यह भी हो सकता है कि ब्लैकबेरी की2 को भारत में ब्लैकबेरी घोस्ट के नाम से लॉन्च किया जाए।
ब्लैकबेरी घोस्ट के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा होगा जिसके साथ ऑप्टिकल जूम भी मिलेगा। हालांकि फोन के बारे में और अधिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है और फोन की कीमत के बारे में भी कोई खबर नहीं है।
इससे पहले भी इस फोन के फीचर्स लीक हुए थे जिसके मुताबिक फोन में एंड्रॉयड मिलेगा और बेजल बहुत ही कम होगा। यह भी संभव है कि इस फोन को सिर्फ भारतीय बाजार में पेश किया जाए। हालांकि फोन के वास्तविक नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि इसी साल जून में ब्लैकबेरी की2 लॉन्च हुआ था जिसमें BlackBerry KEY2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें फिजिकल क्वार्टी कीबोर्ड के साथ 4.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा कीबोर्ड के बीच के स्पेस को भी स्क्रॉल करके टाइपिंग की जा सकेगी। साथ ही 52 ऐप के लिए शॉर्टकट की भी दिए गए हैं। कीबोर्ड के बीच का स्पेसबार फिंगरप्रिंट सेंसरर का भी काम करेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। फोन में 3,500mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, 4जी वीओएलटीई, यूएसबी जैस फीचर्स दिए गए हैं।
कैमरे की बात करें इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और दूसरा भी 12 मेगापिक्सल का f/2.6 अपर्चर वाला है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीम $649 यानि करीब 43,726 रुपये होगी।