नोकिया के इस फीचर फोन में भी मिलेगा व्हाट्सऐप का सपोर्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 06 Jul 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Nokia 8110 4G feature phone to Get WhatsApp Support, HMD Global Teases After Jio Phone Announcement
Nokia 8110 4G

    रिलायंस जियो ने गुरुवार को अपने काई ओएस वाले जियो फोन के लिए व्हाट्सऐप ऐप का सपोर्ट देने का ऐलान किया है और उसके तुरंत बाद नोकिया का फोन तैयार करने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने भी अपने नोकिया 8110 4जी (बनाना फोन) फीचर फोन के लिए व्हाट्सऐप सपोर्ट का टीजर जारी किया।

    नोकिया 8110 4जी को इसी साल फरवरी में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में पहली बार लॉन्च किया गया था। गौरतलब है कि नोकिया 8110 4जी फीचर फोन भी KaiOS पर ही काम करता है। इस फोन में गूगल असिस्टेंट, गूगल सर्च और गूगल मैप्स जैसे फीचर्स ऐप का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही एक अपडेट के बाद फोन में फेसबुक और ट्विटर पर चलने लगेगा। नोकिया 8110 4जी में सांप वाला गेम भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    Nokia 8110 4G की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Nokia 8110 4G में सिंगल सिम सपोर्ट, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 205 प्रोसेसर, 512MB रैम औऔर 4 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन के रियर पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है, वहीं इसमें फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, हॉटस्पॉट, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB, FM रेडियो, 3.5mm का हेडफोन जैक, 1500mAh की बैटरी मिलेगी। नोकिया 8110 4G की कीमत EUR 79 यानी करीब 6,300 रुपये होगी। हालांकि इस फोन के भारत में कीमत और उपलब्धता की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें