बिंगो ने बाजार में उतारे दो वाटरप्रूफ फिटनेस बैंड, 300 मिनट का है बैटरी बैकअप

इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज कंपनी बिंगो टेक्नोलॉजी ने नई रेंज के फिटनेस बैंड बिंगो एफ-1 और एफ-2 लॉन्च किए हैं। ये नए बिंगो एफ-1 और एफ-2 बैंड एंड्रॉयड और आईओएस ऐप वाले सभी मोबाइल डिवाइसेज को सपोर्ट करते हैं। दोनों बैंड को ब्लूटूथ से कंट्रोल किया जा सकता है। इन दोनों बैंड की खासियत इनका वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ होना है।
बिंगो एफ-1 और एफ-2 के फीचर्स और कीमत

दोनों बैंड में 0.71/ओएलईडी टाइम डिस्प्ले 24, टचस्क्रीन, पुश बटन (केवल एफ-2 बैंड में) स्टेप्स रिकॉर्ड, इनकमिंग कॉल नोटिफिकेशन, एमएसएस, वीचैट, फेसबुक, व्हाट्सऐप, ई-मेल के नोटिफिकेशन जैसे कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इन बैंड्स में कैलोरी, बैटरी स्टेटस, हार्ट रेट सेंसर, पेडोमीटर, स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर भी हैं।
बिंगो एफ-1 और एफ-2 फिटनेस बैंड की बैटरी की क्षमता 70 एमएएच (मिलिया एमपी आवर) है, जिससे इसकी बैटरी लाइफ 300 घंटे की हो जाती है। यह वाइब्रेशन और म्यूट फंक्शन से लैस है। इसका वजन सिर्फ 9.3 ग्राम है। यह प्रॉडक्ट मार्केट में उपलब्ध सबसे हल्के उत्पादों में से एक हैं। प्लास्टिक एबीएस और टीपीएस इलास्टोमीटर से निर्मित इस फिटनेस बैंड की क्वॉलिटी काफी उम्दा है। यह अल्ट्रा वॉयलेट किरणों, जंग लगने, पसीने और तैलीय सतह से बेहतरीन सुरक्षा मुहैया कराता है।
बिंगो टेक्नॉलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर श्री अभिनय प्रताप सिंह ने लॉन्चिंग के मौके पर कहा, 'हमारे पहले इकलौते प्रॉडक्ट की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद बिंगो एफ1 और एफ2 के फिटनेस बैंड मार्केट में उतरने वाला हमारा दूसरा प्रॉडक्ट है। इस लॉन्चिंग के साथ हमने फिटनेस या स्मार्ट बैंड की श्रेणी में आने वाले प्रॉडक्ट्स का स्तर बढ़ाया है। इन फिटनेस बैंड्स के निर्माण में ऐसी तकनीक का प्रयोग किया गया है कि इसे सभी तरह की भौगोलिक स्थितियों में पहना जा सकता है।'
बिंगो एफ-1 और एफ-2 के फीचर्स और कीमत

बिंगो एफ-1 बैंड की कीमत 1499 रुपये और एफ-2 बैंड की कीमत 1699 रुपये रखी गई है। ये दोनों नीले, गुलाबी, हरे, काले और बैंगनी कलर वेरियंट में उपलब्ध हैं। बैंड के साथ 6 महीने की वारंटी भी मिल रही हैं। इन दोनों बैंड्स को अमेजॉन, स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, पेटीएम जैसी साइट्स से खरीदे जा सकते हैं।