Holi Sale: होली सेल में स्मार्ट टीवी पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, 55 हजार की TV पर कर सकेंगे 20 हजार तक की बचत
Holi sale 2023 में ग्राहकों को टीवी और अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही टीवी की खरीद पर बैंक ऑफर्स, ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

विस्तार
रंगों का त्योहार होली आ गई है। इस होली इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट के साथ रंगों का त्योहार मना रहे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर होली सेल 2023 के रूप में बिग बचत धमाल सेल 2023 (Big Bachat Dhamaal Sale) एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्ट टीवी पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। यदि आप भी कोई अच्छा स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। इस सेल में ग्राहकों को टीवी और अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए जानते हैं होली सेल में आपको स्मार्ट टीवी पर क्या-क्या फायदे मिलने वाले हैं।
रेडमी की तरफ से आने वाली इस 32 इंच एचडी टीवी को सेल में 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी की कीमत 24,999 रुपये है और इसको फ्लिपकार्ट पर 52 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही टीवी की खरीद पर बैंक ऑफर्स, ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। टीवी में 32 इंच एचडी एलईडी स्क्रीन के साथ 20 वाट का डॉल्बी साउंड का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार, यूट्यूब जैसे एप का सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ कोर्टेक्स A35 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज मिलती है।
Realme Smart TV X Full HD टीवी पर 43 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। टीवी की कीमत 35,999 रुपये है, लेकिन सेल में टीवी को 22,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। रियलमी की इस टीवी में 43 इंच की फुल एचडी स्क्रीन का सपोर्ट मिलता है। रियलमी की इस टीवी में 24W का डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है। टीवी के साथ 400+ निट्स की ब्राइटनेस है। टीवी के स्मार्ट रिमोट के साथ कई शॉर्टकट कीज भी मिलती हैं। टीवी में कई प्री-इंस्टॉल्ड एप का सपोर्ट भी मिलता है।
- Online Fraud: सस्ते आईफोन के चक्कर में लगी 29 लाख रुपये की चपत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
- Noise Buds X: ANC और ENC के साथ लॉन्च हुआ बड्स, 35 घंटे तक चलती है बैटरी, कीमत सिर्फ इतनी, जानें अन्य फीचर्स
- राजीव चंद्रशेखर: 2026 तक 300 बिलियन डॉलर इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्माण करेगा भारत, लाएंगे डिजिटल इंडिया एक्ट
- फेसबुक यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब बना सकेंगे 90 सेकेंड तक की FB रील्स, ये नए फीचर्स भी हुए लॉन्च