Noise Buds X: ANC और ENC के साथ लॉन्च हुआ बड्स, 35 घंटे तक चलती है बैटरी, कीमत सिर्फ इतनी, जानें अन्य फीचर्स
Noise Buds X ईयरबड्स में क्वाड माइक का सपोर्ट और 35 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। बड्स के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग दी गई है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Noise ने अपने नए ईयरबड्स Noise Buds X को लॉन्च कर दिया है। Noise Buds X के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट दिया गया है। ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स (TWS) में 12 मिमी ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स में क्वाड माइक का सपोर्ट और 35 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। बड्स के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग दी गई है। यानी यह पानी में भी जल्दी खराब नहीं होते हैं। चलिए जानते हैं Noise Buds X ईयरबड्स के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में...
नए लॉन्च किए गए न्वाइज बड्स एक्स की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है। यह बड्स कार्बन ब्लैक और स्नो व्हाइट कलर ऑप्शन में आते हैं। बड्स को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
न्वाइज बड्स एक्स के साथ 12 मिमी स्पीकर ड्राइवर मिलते हैं, जो कि एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी के अनुसार, इसमें 25dB तक की न्वाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। बड्स में क्वाड माइक सिस्टम के साथ इनवॉर्मेंटल न्वाइज कैंसिलेशन यानी ENC का सपोर्ट भी दिया गया है। बड्स में एक ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है, इसकी मदद से एंबिएंट साउंड को आसानी से सुना जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो ईयरबड्स में हाफ-इन-ईयर डिजाइन मिलता है, जो कि ओवल चार्जिंग केस के साथ आता है।
Noise के नए TWS ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और 10 मीटर दूर तक A2DP, HFP, HSP और AVRCP प्रोफाइल को सपोर्ट करते हैं। इन्हें Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है। न्वाइज बड्स एक्स हाइपरलिंक फीचर को सपोर्ट करता है। बड्स के साथ सिरी या गूगल असिस्टेंट को भी एक्सेस किया जा सकता है। Noise Buds X के साथ IPX5 रेटिंग है जो पानी और स्वेट रेसिस्टेंट के लिए हैं।
- राजीव चंद्रशेखर: 2026 तक 300 बिलियन डॉलर इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्माण करेगा भारत, लाएंगे डिजिटल इंडिया एक्ट
- फेसबुक यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब बना सकेंगे 90 सेकेंड तक की FB रील्स, ये नए फीचर्स भी हुए लॉन्च
- ChatGPT vs Bing Chat: चैटजीपीटी बनाम बिंग चैट में क्या है अंतर, किसका उपयोग है फायदे का सौदा? जानें सभी डिटेल
- Vi Recharge: वोडाफोन-आइडिया ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान, सालभर मिलेगा फ्री ओटीटी का मजा, जानें क्या है खास