राजीव चंद्रशेखर: 2026 तक 300 बिलियन डॉलर इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्माण करेगा भारत, लाएंगे डिजिटल इंडिया एक्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 05 Mar 2023 10:12 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, "ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन के मामले में प्रधानमंत्री ने बहुत स्पष्ट दृष्टिकोण रखा है। उनका मानना है कि भारत ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होगा।"

विज्ञापन
India to manufacture USD 300 billion electronic goods by 2026 says Rajeev Chandrasekhar
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दृष्टिकोण रखा है कि भारत ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री का हवाला देते हुए कहा कि भारत 2026 तक 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब साढ़े 24 लाख करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का निर्माण करेगा। वहीं अगले साल से मोबाइल फोन निर्यात, भारत की टॉप 10 कैटेगरी में शामिल हो जाएगा।

    ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कहा, "ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन के मामले में प्रधानमंत्री ने बहुत स्पष्ट दृष्टिकोण रखा है। उनका मानना है कि भारत ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होगा। उन्होंने लक्ष्य रखा है कि भारत 2026 तक 300 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करेगा।

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा, "अगले साल से मोबाइल फोन निर्यात, भारत की टॉप 10 कैटेगरी में शामिल हो जाएगा। एक अंतर्निहित दृष्टि और नीतिगत ढांचा है जो ग्लोबल ब्रांड्स में यह बदलाव कर रहा है और उन्हें भारत को एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में देखने के लिए प्रेरित कर रहा है।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में बनेगा व्यापक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के पास इलेक्ट्रॉनिक इकोसिस्टम को व्यापक बनाने का विजन है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द डिजाइन, पैकेजिंग, फैब्रिकेशन और मैन्युफैक्चरिंग सहित एक व्यापक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम भारत में स्थापित किया जाएगा।

    जल्द लाएंगे डिजिटल इंडिया अधिनियम

    उन्होंने कहा कि हम आधुनिक कानूनों का एक ढांचा तैयार कर रहे हैं और भारत इनोवेशन के लिए एक ग्लोबल हब बन रहा है। हमारे यहां स्टार्टअप के लिए सक्षम वातावरण और नीतियों का एक आधुनिक ढांचा है। हम जल्द ही डिजिटल इंडिया अधिनियम लाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें