Alert: हैकर्स के निशाने पर मैकबुक यूजर्स, यह मैलवेयर चुरा रहा पर्सनल डाटा
Banshee Stealer Malware: इसमें एक स्ट्रिंग एन्क्रिप्शन पद्धति का इस्तेमाल किया गया, जो Apple के XProtect एंटीवायरस इंजन से प्रेरित है। इसने Banshee को दो महीने से अधिक समय तक बिना पकड़े काम करने की अनुमति दी, जिससे macOS यूजर्स को गंभीर खतरा पैदा हुआ।

विस्तार
Check Point Research (CPR) के सुरक्षा शोधकर्ताओं ने macOS यूजर्स को निशाना बनाने वाले एक हाईटेक मैलवेयर का पता लगाया है। इस मैलवेयर का नाम "Banshee Stealer" है, जो यूजर्स की संवेदनशील जानकारी, जैसे ब्राउजर क्रेडेंशियल्स, क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट और सिस्टम पासवर्ड चोरी करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मैलवेयर इतना चतुर है कि इसे पकड़ना लगभग असंभव है।
Banshee Stealer पहली बार 2024 की छमाही में चर्चा में आया था, जब इसे अंडरग्राउंड फोरम्स पर "स्टीलर-एज-अ-सर्विस" के रूप में 3,000 डॉलर में बेचा गया। इसके नए वर्जन का खुलासा सितंबर 2024 में हुआ, जिसमें एंटीवायरस सिस्टम से बचने के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग किया गया था।
इसमें एक स्ट्रिंग एन्क्रिप्शन पद्धति का इस्तेमाल किया गया, जो Apple के XProtect एंटीवायरस इंजन से प्रेरित है। इसने Banshee को दो महीने से अधिक समय तक बिना पकड़े काम करने की अनुमति दी, जिससे macOS यूजर्स को गंभीर खतरा पैदा हुआ।
- सोता रहा शख्स, AI ने भेजे 1,000 नौकरियों के लिए आवेदन, 50 इंटरव्यू फिक्स
- Meta: जकरबर्ग का ट्रंप के साथ संबंध मधुर करने का प्रयास तेज, फैक्ट चेक के बाद अब बंद किया DEI प्रोग्राम
- WhatsApp पैसे कैसे कमाता है, पूरा हिसाब किताब समझें
- AI Robot: मिलिए एआई रोबोट गर्लफ्रेंड आरिया से, देखकर ही खा जाएंगे धोखा, लोग हैं हैरान