iPhone 14 Pro Max Review: वीडियो क्रिएटर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं
iPhone 14 Pro Max में सैटेलाइट कॉलिंग भी है, हालांकि यह भारत में फिलहाल उपलब्ध नहीं है। iPhone 14 Pro Max को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन आपके काम का है या नहीं।

विस्तार
iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग हो गई है। iPhone 14 सीरीज को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और सबसे टॉप वेरियंट की कीमत एक लाख नवासी हजार नौ सौ रुपये है। iPhone 14 Pro Max के साथ क्रैश डिटेक्शन, शानदार वीडियोग्राफी के लिए एक्शन मोड और सिनेमैटिक मोड में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। iPhone 14 Pro Max में सैटेलाइट कॉलिंग भी है, हालांकि यह भारत में फिलहाल उपलब्ध नहीं है। iPhone 14 Pro Max को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन आपके काम का है या नहीं।
iPhone 14 Pro Max Review: डिजाइन

सबसे पहले बॉक्स की बात करें तो iPhone 14 Pro Max का बॉक्स भी अन्य मॉडल की तरह काफी स्लिम है। बॉक्स में आपको आईफोन के साथ चार्जिंग केबल, स्टीकर्स और सिम कार्ड इजेक्टर मिलता है। रिव्यू के लिए हमारे पास गोल्ड वेरियंट है। अब बात डिजाइन की करें तो iPhone 14 Pro Max का फ्रेम सर्जिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील का है। फ्रंट में सेरेमिक शील्ड ग्लास है और बैक पैनल टेक्सचर मैटे ग्लास के साथ आता है।
ये भी पढ़ें: iPhone 14 Review: क्या यह नया फोन खरीदना चाहिए या iPhone 13 बेस्ट है?

आईफोन 14 प्रो मैक्स स्पेस ब्लैक, सिल्वर, गोल्ड और डीप पर्पल कलर में उपलब्ध है। फोन का कुल वजन 240 ग्राम है। नए आईफोन में भी एपल ने आइकॉनिक साइलेंट बटन दिया है। नीचे की ओर लाइटनिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है। सिम कार्ड स्लॉट और वॉल्यूम बटन लेफ्ट में हैं। पावर बटन को राइट में जगह मिली है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए फोन को IP68 की रेटिंग मिली है यानी छह मीटर गहरे पानी में यह आईफोन आधे घंटे रहने के बाद भी खराब नहीं होगा।
iPhone 14 Pro Max Review: डिस्प्ले

iPhone 14 Pro Max में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। डिस्प्ले की स्टाइल डायनेमिक आईलैंड है और इसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ HDR का भी सपोर्ट है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। एपल ने पहली बार डायनेमिक आईलैंड का इस्तेमाल किया है। यह बेहद ही खास है। जरूरत के हिसाब से इसकी साइज बदलती है।

फोन आने का नोटिफिकेशन भी डायनेमिक आईलैंड में आपको मिलता है और यदि आप कोई गाना सुन रहे हैं तो उसकी डीटेल भी इसमें आपको मिलेगी और डायनेमिक आईलैंड पर भी क्लिक करके प्ले हो रहे म्यूजिक ट्रैक पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो डायनेमिक आईलैंड में आपको सभी तरह की एक्टिविटी दिखेगी। डिस्प्ले की स्क्रॉलिंग से लेकर टच और फील से लेकर कलर्स तक में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है।