10,000 रुपये में 64GB स्टोरेज वाले आठ बेस्ट स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Oct 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
best smartphone under 10000 with 64gb storage and good battery
smartphone under 10000 - फोटो : AMAR UJALA

    कम कीमत में अधिक स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की बाजार में काफी मांग है। गूगल सर्च के मुताबिक अधिकतर लोग 10,000 रुपये में बेस्ट स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। इनमें से भी अधिकतर लोगों 10,000 रुपये से कम कीमत में 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन खोज रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम आज आपको आठ ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनमें 64 जीबी की स्टोरेज है और कीमतें 10,000 रुपये से कम है। आइए जानते हैं...

    Poco C3
    Poco C3 - फोटो : AMAR UJALA

    Poco C3

    4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है, हालांकि यह कीमत फेस्टिव ऑफर वाली है। इसके बाद कीमतें बढ़ जाएंगी। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 16 अक्तूबर से बिग बिलियन डेज में होगी। इस फोन में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।Poco C3 में 5000mAh की बैटरी है।

    redmi 8
    redmi 8 - फोटो : social media

    Redmi 8

    रेडमी 8 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,499 रुपये मिलेगा। इस फोन में 6.2 इंच की नॉच एचडी प्लस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 363 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही ग्राहक 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इसमें 5000mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें