Mini Water Heater: फटाफट पानी गरम कर देगा यह छोटा सा डिवाइस, कीमत भी है कम
Mini Electric Water Heater को बिना किसी झंझट के इंस्टॉल किया जा सकता है। इस मिनी हीटर को बाथरूम के साथ किचन के नल में भी इंस्टॉल किया जा सकता है। यह हीटर स्टेनलेट स्टील का बना होता है और इसमें डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलता है।

विस्तार
सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। कड़ाकेदार ठंड के आते ही पानी गरम करने के लिए गीजर की डिमांड काफी बढ़ जाती है। गीजर की कीमत अधिक होती है और इन्हें इंस्टॉल कराने के लिए भी काफी जगह की जरूरत होती है। ऐसे में सभी के लिए गीजर का उपयोग कर पाना संभव नहीं होता है। इस समस्या के समाधान के लिए हम आपके लिए लाए हैं एक कॉम्पैक्ट और दमदार डिवाइस, जिसकी मदद से चुटकियों में पानी को गरम किया जा सकता है और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है।
हम बात कर रहे हैं Mini Water Heater की। इस मिनी हीटर को आसानी से अपने घर के किसी भी नल में फिट किया जा सकता है। यह मिनी हीटर भले ही दिखने में छोटा है, लेकिन इससे फटाफट पानी गरम हो जाता है। Instant Electric Water Heater में पानी को गरम करने में बहुत ही कम समय लगता है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp Update: व्हाट्सएप ग्रुप कॉल के लिए अब शेयर कर सकेंगे लिंक, जारी हुआ नया फीचर
ऐसे करता है काम Mini Water Heater
दरअसल, मिनी वॉटर हीटर को बिना किसी झंझट के इंस्टॉल किया जा सकता है। इस मिनी हीटर को बाथरूम के साथ किचन के नल में भी इंस्टॉल किया जा सकता है। यह हीटर स्टेनलेट स्टील का बना होता है और इसमें डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलता है। डिस्प्ले की मदद से पानी के तापमान को भी मॉनिटर किया जा सकता है। मिनी वॉटर हीटर को ईलक्टरिक कॉर्ड की मदद से चलाया जा सकता है। मिनी वॉटर हीटर की मदद से पानी इस्टेंट गरम हो जाता है और गीजर के मुकाबले इससे बिजली की भी कम खपत होती है।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy F23 5G: आधी कीमत पर मिल रहा यह शानदार 5G स्मार्टफोन, साथ में मिलेंगे कई और फायदे
मिनी वॉटर हीटर की कीमत
Mini Water Heater को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से 1,000 रुपये से 2,000 रुपये के बीच की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फिलहाल दिवाली सेल में मिनी वॉटर हीटर पर अच्छा डिस्काउंट भी देखने मिल रहा है।