Samsung Galaxy F23 5G: आधी कीमत पर मिल रहा यह शानदार 5G स्मार्टफोन, साथ में मिलेंगे कई और फायदे
Samsung Galaxy F23 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22,999 रुपये है। Flipkart Big Diwali Sale में इस फोन को 10,000 रुपये डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।

विस्तार
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 19 अक्तूबर से Flipkart Big Diwali Sale शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप के साथ कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट देखने मिल रहा है। यदि आप भी कोई नया 5G फोन लेने की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस सेल में सैमसंग का Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन आधी कीमत पर मिल रहा है। इस फोन की कीमत 22,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान फोन को 11,749 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy F23 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22,999 रुपये है। Flipkart Big Diwali Sale में इस फोन को 10,000 रुपये डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही फोन पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी मिलेगा। फोन पर बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 फीसदी की छूट (1,250 रुपये तक) मिलेगी।
वहीं एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर भी 10 फीसदी छूट (2,000 रुपये तक) मिल सकती है। वहीं Flipkart Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। यानी केवल बैंक ऑफर और ईएमआई के साथ फोन को खरीदा जाए तो फोन 10 हजार तक की कीमत पर मिल जाएगा। वहीं फोन पर 12,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
Samsung Galaxy F23 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 मिलता है। Galaxy F23 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में Snapdragon 750G प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 6 जीबी तक वर्चुअल रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन को एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।