दिवाली गिफ्टिंग: 2,000 रुपये से कम में अपनों को दें ये शानदार ईयरबड्स, साउंड और बैटरी में हैं नंबर-1
Tech Gifts For Diwali: दिवाली पर अगर आप अपने दोस्तों या परिवार वालों को कोई बेहतरीन और काम आने वाला गैजेट गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो ब्लूटूथ ईयरबड्स एक शानदार विकल्प हैं। 2,000 रुपये से कम के बजट में OnePlus, Realme, CMF और boAt जैसे ब्रांड्स शानदार फीचर्स, दमदार बैटरी और बेहतरीन साउंड क्वालिटी वाले ईयरबड्स पेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं...

विस्तार
TWS Earbuds as Diwali Gift: दिवाली का मौका हो और अपनों को गिफ्ट देने की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मिठाइयां, चॉकलेट्स और कपड़े तो हर साल दिए जाते हैं, लेकिन इस बार क्यों न कुछ ऐसा गिफ्ट किया जाए जो उनके रोजमर्रा के काम आए और जिसे देखकर उनके चेहरे पर चमक आ जाए?
अगर आपका बजट 2000 रुपये तक है, तो ट्रू वायरलेस (TWS) ब्लूटूथ ईयरबड्स एक परफेक्ट गिफ्ट हो सकते हैं। आज के समय में ट्रैवलिंग, जिम, वर्कआउट या फिर ऑफिस कॉल्स के लिए ईयरबड्स हर किसी की जरूरत बन चुके हैं। टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गई है कि अब सस्ते ईयरबड्स में भी महंगे गैजेट्स वाले फीचर्स मिलने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं लेटेस्ट ट्रेंड और ऑफर्स के हिसाब से 2000 रुपये के बजट में आने वाले 5 बेहतरीन ईयरबड्स के बारे में:
1. Realme Buds T310
अगर आप ऐसे ईयरबड्स ढूंढ रहे हैं जो साउंड, डिजाइन और फीचर्स हर मामले में परफेक्ट हों, तो रियलमी बड्स T310 एक शानदार पसंद है। लगभग 1,899 - 1,999 रुपये की कीमत में आने वाले इन ईयरबड्स में 46dB का हाइब्रिड एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) मिलता है। इसका मतलब है कि भीड़भाड़ वाले इलाके या मेट्रो के शोर-शराबे में भी गानों या कॉल्स का मजा किरकिरा नहीं होगा। 12.4mm के डायनामिक बेस ड्राइवर और 40 घंटे की दमदार बैटरी लाइफ के साथ, यह म्यूजिक लवर्स के लिए एक तगड़ा ऑप्शन है।
2. OnePlus Nord Buds 3r
क्या जिन्हें आप गिफ्ट दे रहे हैं, वे बार-बार अपने गैजेट्स चार्ज करना भूल जाते हैं? अगर हां, तो वनप्लस नॉर्ड बड्स 3r उनके लिए एकदम सही हैं। लगभग 1,599 से 1,849 रुपये के बीच मिलने वाले इन ईयरबड्स में 54 घंटे तक का शानदार प्लेटाइम मिलता है। इसमें 12.4mm का टाइटैनाइज्ड ड्राइवर और AI कॉल नॉइज कैंसिलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कॉलिंग और म्यूजिक दोनों के अनुभव को प्रीमियम बनाते हैं।
3. Motorola Moto Buds 2 Fusion
अगर कॉलिंग और शांति (नॉइज कैंसिलेशन) आपकी पहली प्राथमिकता है, तो मोटोरोला का मोटो बड्स 2 फ्यूजन निराश नहीं करेगा। इसकी कीमत करीब 1,799 रुपये है। इसमें 55dB तक का पावरफुल एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है, जो इस बजट में मिलना काफी मुश्किल होता है। इसके साथ ही इसमें बेहतरीन कॉलिंग के लिए 6-माइक वाला सेटअप है। वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन क्लासेज के लिए यह एक जबरदस्त गिफ्ट है।
4. CMF by Nothing Buds 2a
नथिंग (Nothing) के सब-ब्रांड CMF ने अपने अनोखे डिजाइन से युवाओं के बीच एक अलग पहचान बनाई है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को गिफ्ट दे रहे हैं जिसे लुक्स और बैलेंस साउंड ज्यादा पसंद है, तो CMF Buds 2a एक ट्रेंडी विकल्प है। करीब 1,999 रुपये की कीमत वाले इन बड्स में 42dB का ANC और बेहद क्लियर साउंड क्वालिटी मिलती है। इसका केस डिजाइन भी काफी स्लीक और अलग है, जो इसे एक प्रीमियम गिफ्ट का लुक देता है।
5. boAt Nirvana Ion / Airdopes 161
अगर आपका बजट कुठ ज्यादा टाइट है और उसमें ही एक भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं, तो बोट (boAt) के मॉडल्स आपको निराश नहीं करेंगे। boAt Nirvana Ion लगभग 120 घंटे के प्लेबैक वाली बेहतरीन बैटरी के साथ आते हैं और इसकी कीमत 1,599 से 1,799 रुपये के आसपास रहती है। वहीं, अगर बजट 1000 रुपये के करीब है, तो boAt Airdopes 161 एक बेहतरीन विकल्प है, जो फास्ट चार्जिंग और लो-लेटेंसी गेमिंग मोड के साथ आता है।
टेक्नोलॉजी के इस दौर में एक अच्छे ईयरबड्स से बेहतर और कूल गिफ्ट भला क्या हो सकता है? 2000 रुपये के बजट में अब ANC और 50 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ जैसे महंगे फीचर्स आम हो गए हैं। इस दिवाली अपने बजट और पसंद के अनुसार इनमें से कोई भी बेहतरीन ईयरबड्स चुनें और अपनों के त्योहार को और भी म्यूजिकल बना दें।
- दिवाली लाइट्स: पुरानी झालर के कुछ बल्ब नहीं जल रहे? नई खरीदने के बजाय ये ट्रिक अपनाएं, घर पर ही हो जाएंगे ठीक
- सैमसंग: 17-इंच की बड़ी स्क्रीन वाला फोल्डेबल टैबलेट बना रही कंपनी, फोल्ड होने पर रह जाएगा 8-इंच का
- मोटोरोला सिग्नेचर 27: 200MP कैमरा और दुनिया के सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया फ्लैगशिप
- जियो, एयरटेल या बीएसएनएल: आपके एरिया में किस सिम का नेटवर्क चलता है मक्खन? एक क्लिक में ऐसे जानें