मोटोरोला सिग्नेचर 27: 200MP कैमरा और दुनिया के सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया फ्लैगशिप
मोटोरोला ने अपना सबसे पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह फोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 प्रोसेसर, 200MP टेलीफोटो लेंस और 12,000 निट्स की जबर्दस्त पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। जल्द ही यह शानदार फोन भारतीय बाजार में भी दस्तक देने वाला है।

विस्तार
अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और डिस्प्ले के मामले में सारी हदें पार कर दे, तो मोटोरोला का नया फोन आपकी खोज पूरी कर सकता है। सितंबर में हुए 'स्नैपड्रैगन समिट' में पहली झलक दिखाने के बाद, कंपनी ने आखिरकार अपने सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन न सिर्फ अपने पावरफुल हार्डवेयर के लिए बल्कि अपने एआई (AI) फीचर्स के लिए भी टेक जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और भारत में लॉन्च से जुड़ी पूरी जानकारी।
कितनी कीमत पर हुआ लॉन्च? (Motorola Signature 27 Price and Availability)
मोटोरोला ने इस प्रीमियम डिवाइस को खास तौर पर हाई-एंड यूजर्स के लिए डिजाइन किया है। इसके बेस वेरिएंट (12GB रैम और 512GB स्टोरेज) की कीमत 1,599 डॉलर (लगभग 1,51,100 रुपये) रखी गई है। यह फोन 16 नवंबर से यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में उपलब्ध होगा, जबकि अमेरिका में इसकी सेल 26 नवंबर से शुरू होगी। भारत के मोबाइल गेमर्स और टेक लवर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी इसी महीने इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च करेगी, हालांकि सटीक तारीख का एलान होना अभी बाकी है। अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कंपनी ने इस फोन को दो बेहद आकर्षक रंगों- पैनटोन कोल स्मोक और पैनटोन कैप्युलेट ग्रीन में लिस्ट किया है।
मोटोरोला सिग्नेचर 27 के स्पेसिफिकेशन (Motorola Signature 27 Specifications)
12,000 निट्स की हाई ब्राइटनेस स्क्रीन
डिजाइन के मामले में मोटोरोला ने कोई समझौता नहीं किया है। फोन के पिछले हिस्से पर एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें चार सेंसर्स और एक एलईडी फ्लैश दिया गया है। इसके स्लिम एल्युमिनियम फ्रेम और घुमावदार (contoured) किनारों के कारण इसे पकड़ना काफी आसान है। कैमरा पैनल में सिरेमिक और ब्रश्ड एल्युमिनियम का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। मजबूती के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 3, IP68/IP69 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) सर्टिफिकेशन दिया गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का एक्सट्रीम Tandem OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,000 निट्स की मैक्स ब्राइटनेस है, जिसका मतलब है कि कड़ी धूप में भी फोन की स्क्रीन एकदम शीशे की तरह साफ नजर आएगी।
परफॉर्मेंस और कूलिंग सिस्टम (Motorola Signature 27 Processor)
Motorola Signature 27 स्मार्टफोन नए और बेहद ताकतवर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट से लैस है। भारी गेमिंग और एआई टास्क के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें मोटोरोला का खास आर्कटिकमेश (ArcticMesh) कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और पिछले मॉडल्स के मुकाबले 40% बड़े 3D वेपर चैंबर के साथ आता है, जो हीट को तेजी से बाहर निकालता है।
200MP कैमरे के साथ फोटोग्राफी का नया अनुभव (Motorola Signature 27 Camera)
फोटोग्राफी के दीवानों के लिए यह फोन किसी डीएसएलआर (DSLR) से कम नहीं है। इसके रियर सेटअप में 50MP का मुख्य लेंस (Lytia 910), 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और मोशन कैप्चर को बेहतर बनाने के लिए एक डेडिकेटेड 'एक्शन सेंसर' दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान रंगों और टोन को रियल-टाइम में ऑटोमैटिकली एडजस्ट करने के लिए इसमें मोटोरोला का एआई-पावर्ड वीडियो एन्हांसमेंट इंजन भी मौजूद है।
बैटरी, सॉफ्टवेयर और एआई फीचर्स (Motorola Signature Battery, Software, AI Features)
इस पावरहाउस को चलाने के लिए 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही, यह 5W रिवर्स वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी ऑफर करता है। बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए यह मोटोरोला का पहला फोन है जिसमें B&O ऑडियो का सपोर्ट है।
सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, यह लेटेस्ट एंड्रॉइड 17 (Android 17) पर काम करता है और कंपनी ने इसमें पूरे 7 साल के ओएस (OS) अपग्रेड का वादा किया है। इसमें गूगल जेमिनी (Google Gemini) का गहरा इंटीग्रेशन है। जेमिनी ओमनी और लीरिया (Lyria) जैसे एआई टूल्स की मदद से यूजर्स साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या तस्वीरों को प्रोफेशनल वीडियो और म्यूजिक ट्रैक्स में बदल सकते हैं।
- जियो, एयरटेल या बीएसएनएल: आपके एरिया में किस सिम का नेटवर्क चलता है मक्खन? एक क्लिक में ऐसे जानें
- इंडिया एआई मिशन: तीन स्वदेशी AI मॉडल हुए लॉन्च, 22 भारतीय भाषाओं में करेंगे काम; बिना इंटरनेट भी चलेंगे
- टेक लेऑफ: 6 महीने की सैलरी, मैकबुक और नई जॉब ढूंढने में सपोर्ट... कैनवा ने नौकरी छीनी, लेकिन साथ खड़ी रहेगी
- सारा तेंदुलकर के हाथ में दिखा लाल कवर वाला फोन: साधारण नहीं बल्कि 3.3 लाख रुपये है कीमत, फीचर्स में भी दमदार