अमेरिकी कंपनी AVITA ने 8GB रैम के साथ भारत में लॉन्च किया लैपटॉप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
AVITA unveils the latest addition to its Liber V with Intel Core 10th generation processor
AVITA Liber V - फोटो : amarujala

    अमेरिकी टेक कंपनी ने भारतीय बाजार में करीब डेढ़ साल बाद वापसी करते हुए अपना नया लैपटॉप Liber V पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने जनवरी 2019 में दो लैपटॉप लॉन्च किए थे जिनकी शुरुआती कीमत 24,990 रुपये थी।

    वहीं अब कंपनी पुराने वर्जन का अपग्रेडेड वर्जन बाजार में उतारा है। AVITA Liber V को 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज वेरियंट में उतारा गया है। लैपटॉप के साथ एमएस ऑफिस प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा।

    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Liber V लैपटॉप में आपको इंटेल कोर 10वें जेनरेसन का प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा डीडीआर4 और एसएसडी ड्राइव मिलेगी। लैपटॉप में आपको इंटेल UHD ग्राफिक्स 620 मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लैपटॉप में 14 इंच की FHD आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ एंटी ग्लेयर का सपोर्ट भी है। लैपटॉप के टचपैड में फोर फिंगर स्मार्ट गेस्चर सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में फिंगरप्रिंट लॉगिन फीचर भी है। लैपटॉप के टॉप पर वेब कैम भी है। लैपटॉप की शुरुआती कीमत 41,490 रुपये है।

    AVITA के इस लैपटॉप का मुकाबला ऑनर के नए लैपटॉप Honor MagicBook 15 से होगा। ऑनर के इस लैपटॉप में AMD Ryzen 3000 सीरीज का सीपीयू और वेगा (Vega) ग्राफिक्स कार्ड है। लैपटॉप में प्री-इंस्टॉल विंडोज मिलेगा।

    खास बात यह है कि इस लैपटॉप में आपको फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी। Honor MagicBook 15 की कीमत 42,990 रुपये है और इसकी बिक्री 6 अगस्त से अमेजन और फ्लिपकार्ट से होगी। पहली सेल में इसके साथ 3,000 रुपये की छूट मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें