Asus ZenFone Live लॉन्च, रियल-टाइम ब्यूटिफिकेशन कैमरा है खास

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 24 Feb 2017 03:39 PM IST
Asus ZenFone Live launched with real time beautification camera
असूस जेनफोन लाइव - फोटो : gsmarena

    आजकल लोग फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन को नहीं, बल्कि कैमरे को देख रहे हैं। नए लोगों का पूरा फोकस कैमरे पर ही है। लोगों के इस मांग को देखते हुए स्मार्टफोन कंपनियां भी कैमरे की क्वालिटी पर फोकस करने लगी हैं। Asus ने सेल्फी के लिए ZenFone Live को लॉन्च किया है।

    असूस जेनफोन लाइव
    असूस जेनफोन लाइव - फोटो : gsmarena

    ताइवानी हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस ने अपना नया जेनफोन लाइव लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पहचान इसका रियल-टाइम ब्यूटिफिकेशन कैमरा ऐप है, जो रियल टाइम में ही फोटो के दाग-धब्बे को हटा देता है। साथ ही इसमें बिल्ट-इन एमईएमएस माइक्रोफोन है जो खुद-ब-खुद बैकग्राउंड आवाज को हटा देता है।

    असूस जेनफोन लाइव
    असूस जेनफोन लाइव - फोटो : gsmarena

    Asus ZenFone Live स्मार्टफोन में 720X1280 पिक्सल वाला 5 इंच का डिस्प्ले, क्वॉड कोर क्वॉलकॉम प्रोसेसर, 2जीबी रैम, 16जीबी इंटरनल स्टोरेज (जिसे 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है), 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और बैटरी 2650एमएएच की है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें