Asus ZenFone 8 की लॉन्चिंग तारीख का हुआ एलान, कई फोन होंगे लॉन्च
Asus ZenFone 8 की लॉन्चिंग तारीख के एलान के साथ ही माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है जिस पर काउंटडाउन टाइमर चल रहा है।

विस्तार
ताइवान की कंपनी आसुस ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। Asus ZenFone 8 सीरीज की लॉन्चिंग 12 मई को होने जा रही है। Asus ZenFone 8 सीरीज के तहत कई स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं, हालांकि कंपनी ने इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है। टीजर के मुताबिक Asus ZenFone 8 की डिस्प्ले के लेफ्ट में पंचहोल डिस्प्ले है।
कुछ लीक रिपोर्ट के मुताबिक Asus ZenFone 8 सीरीज के तहत ZenFone 8 Mini और ZenFone 8 Flip को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने एक ट्वीट किया है जिसके मुताबिक फोन की परफॉर्मेंस स्मूथ होगी। इसके अलावा हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। फोन में पावरफुल प्रोसेसर भी मिलेगा।
कंपनी के ट्वीट के साथ एनिमेटेड आउटलाइन है जो कि पंचहोल डिस्प्ले को दिखाती है। इस सीरीज के चौथे फोन यानी vanilla ZenFone 8 के साथ फ्लिप कैमरा नहीं मिलेगा। इसमें Asus ZenFone 7 की तरह ही कैमरा सेटअप मिलेगा।
कुछ दिन पहले लीक हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक Asus ZenFone 8 Mini को 5.92 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। यह भी संभव है कि vanilla मॉडल में भी हाई रिफ्रेश रेट दी जाए। Asus ZenFone 8 की लॉन्चिंग तारीख के एलान के साथ ही माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है जिस पर काउंटडाउन टाइमर चल रहा है।
खबर है कि फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम मिलेगी। आसुस ने अभी तक फीचर्स और फोन के मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक रिपोर्ट में फोन के तीन मॉडल के कोड नेम को लेकर दावा किया गया है। ये कोड नेम SAKE, PICASSO और VODKA हैं।
- उपलब्धि: जियो प्लेटफॉर्म्स दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों में शामिल
- कोरोना की दूसरी लहर की भेंट चढ़ सकता है भारत का स्मार्टफोन बाजार: रिपोर्ट
- नई नॉन्चिंग: Samsung Galaxy M42 5G भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 48MP का क्वॉड कैमरा सेटअप
- स्मार्टफोन बना लोगों का पर्सनल फिटनेस ट्रेनर, 34 फीसदी भारतीय कर रहे एप का इस्तेमाल