Asus ने दो स्क्रीन के साथ भारत में लॉन्च किया लैपटॉप, कीमत दो लाख से भी ज्यादा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 17 Oct 2019 06:51 PM IST
Asus ZenBook Pro Duo UX581 and ZenBook Duo UX481 Launched in India price at 209990
ZenBook Pro Duo - फोटो : amar ujala

    Asus ने भारतीय बाजार में डुअल स्क्रीन लैपटॉप की सीरीज लॉन्च की है। इसके तहत कंपनी ने ZenBook Pro Duo (UX581) और ZenBook Duo (UX481) को बाजार में उतारा है। इसमें जेनबुक प्रो डुओ की शुरुआती कीमत 2,09,990 रुपये और जेनबुक डुओ की शुरुआती कीमत 89,990 रुपये है।

    वहीं कंपनी ने ZenBook सीरीज को भी 10वें जेनरेशन के इंटेल के प्रोसेसर के साथ अपडेट किया है। इसके तहत ZenBook 13 (UX334), ZenBook 14 (UX434), ZenBook 15 (UX534) पेश किए गए हैं जिनकी कीमतें क्रमशः 84,990 रुपये, 84,990 रुपये और 1,24,990 रुपये है। आसुस ने VivoBook S431 को भी 54,990 रुपये और VivoBook S532 को 69,990 रुपये में लॉन्च किया है।

    Asus ZenBook Pro Duo UX581 की स्पेसिफिकेशन

    ZenBook Pro Duo में इंटेल कोर i9-9980HK तक का प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 4K आसुस स्क्रीनपैड मिलेगा। खास बात यह है कि यह स्क्रीनपैड लैपटॉप की मेन 4K UHD OLED स्क्रीन के साथ काम करेगा। वहीं ZenBook Duo में Core i7-10510U तक का प्रोसेसर मिलेगा।

    इसमें फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी। इसकी स्क्रीन भी स्क्रीनपैड के साथ काम करेगी। आसुस ने इन सभी लैपटॉप को गेमर्स और डेवलपर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। लैपटॉप की बैटरी लाइफ को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...