OPPO के Big Diwali Big Offers से होगी आपकी दिवाली खूबसूरत और रौशन

प्रदीप पांडे
Thu, 17 Oct 2019 05:36 PM IST
oppo reno2 series Big diwali offers sale
OPPO Reno2 Z - फोटो : OPPO

    दीपावली के त्योहार को देश का हर एक व्यक्ति पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाता है, चाहे वो किसी भी संप्रदाय, जाति या वर्ग का हो। दिवाली के मौके पर इन खूबसूरत पलों को और यादगार बनाने के लिए ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनी OPPO खास "Big Diwali Big Offers" लायी है जो आपकी दिवाली सेलिब्रेशन्स में चार चांद लगा देंगे।

    रीटेल स्टोर से Reno2 series खरीदने पर HDFC डेबिट/ क्रेडिट कार्ड्स पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ऑनलाइन खरीदारी की बात करें तो फ्लिपकार्ट औऱ अमेजॉन पर OPPO स्मार्टफोन्स नो कॉस्ट ईएमआई पर उपलब्ध हैं। अमेजॉन पर SBI ग्राहकों के लिए 10 प्रतिशत की छूट व फ्लिपकार्ट पर ICICI क्रेडिट कार्ड व Axis बैंक क्रेडिट/ डेबिट कार्ड धारकों के लिए भी 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

    OPPO Reno2 Z
    OPPO Reno2 Z - फोटो : OPPO

    सिर्फ यही नहीं कुछ खास स्मार्टफोन्स के लिए 7000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। Reno2 series की खरीद पर 180 दिनों का कंप्लीट डैमेज प्रोटेक्शन मुहैया कराया जा रहा है। इन खास ऑफर्स के साथ Reno2 Z आपकी दिवाली में चार चांद लगा देगा। आइए जानते हैं OPPO के इस खास स्मार्टफोन की कुछ विशेषताओं के बारे में।

    OPPO Reno2 Z
    OPPO Reno2 Z - फोटो : OPPO

    कैमरा फोटोग्राफी की बात करें तो OPPO ने पिछले कई सालों से एक से बढ़कर एक बेहतरीन कैमरा फोन पेश किए हैं। Reno2 Z भी इसी सिलसिले को अपने 48 MP क्वाड कैमरा के साथ आगे बढ़ा रहा है। दिवाली की चमक और आपके सेलिब्रेशन्स को इसका 48+8+2+2 MP कैमरा सेटअप और निखार देगा। इस सेटअप में 48 MP का प्राइमरी कैमरा है जो आपको बेहतरीन फोटो प्रदान कर आपके दिवाली के पलों को और यादगार बनाएगा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस जो आपकी दिवाली की सारी सजावट और पलों को एक स्क्रीन में संजो देने की क्षमता रखता है, साथ ही 2 MP का मोनो लेंस और 2 MP का पोर्टेट लेंस भी इस सेट अप में है। वहीं इस फोन के अल्ट्रा डार्क मोड 2.0 के ज़रिए आप कम रोशनी में भी बेहतरीन पिक्चर्स क्लिक कर सकते हैं।

    OPPO Reno2 Z
    OPPO Reno2 Z - फोटो : OPPO

    Reno2 Z दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसके फ्रंट राइज़िग कैमरा में वीडियो बोकेह मोड दिया गया है। इस मोड के ज़रिए दिवाली की रात में आपको अपनी किसी भी सेल्फी या ग्रुप फोटो या वीडियो की शार्पनेस और क्लैरिटी की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। इस फोन के अल्ट्रा स्टेबल वीडियो मोड से आप आतिशबाज़ी के दौरान मूवमेंट करते हुए भी बेहतरीन वीडियोज़ बना सकते हैं। इस फोन में AI ब्यूटी मोड और एंबियंट लाइट मोड भी हैं जो कि आपकी दिवाली की फोटोग्राफ्स को शानदार बना देंगे।

    OPPO ने हमेशा से बेहतरीन टेक्नोलॉजी और खूबसूरत डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन्स लाकर अपने ग्राहकों के दिलों में जगह बनायी है। तो इस दीपावली खुद को और अपने प्रियजनों को OPPO Reno2 Z गिफ्ट करके दीपावली में खुशियों के रंग भर दीजिए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें