Asus ROG Phone 3 का नया वेरियंट 12GB + 128GB भारत में लॉन्च
स्नैपड्रैगन 865 प्लस प्रोसेसर से लैस है फोनशुरुआती कीमत है 49,999 रुपयेमिलेगा 5जी नेटवर्क का सपोर्ट

विस्तार
Asus ROG Phone 3 का नया वेरियंट भारत में लॉन्च हो गया है। Asus ROG Phone 3 को अब 12 जीबी रैम औ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में खरीदा जा सकता है। Asus ROG Phone 3 के नए वेरियंट की बिक्री 16 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में होगी। बता दें कि इससे पहले यह फोन स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध था।
Asus ROG Phone 3 की कीमत-
अब Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमतें क्रामश: 49,999 रुपये, 52,999 रुपये और 57,999 रुपये है। फोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी मिल रहे हैं।Asus ROG Phone 3 की स्पेसिफिकेशन-आसुस रॉग फोन 3 स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है, जो Adreno 650 जीपीयू से लैस है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रॉग ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।Asus ROG Phone 3 का कैमरा-कैमरे की बात करें तो यूजर्स को आसुस रॉग फोन 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX686 सेंसर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस गेमिंग स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।Asus ROG Phone 3 की कनेक्टिविटी और बैटरी-कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, जीपीएस, NavIC और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को रॉग फोन 3 में 6000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। वहीं, इस स्मार्टफोन का वजन 240 ग्राम है।