Asus ExpertBook B9 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, 65W की फास्ट चार्जिंग से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Apr 2021 05:41 PM IST
सार

Asus ExpertBook B9 (2021) में विंडोज 10 Pro या विंडोज 10 Home (मॉडल के अनुसार) है। इसमें 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है

विज्ञापन
Asus ExpertBook B9 2021 launched in India With 11th Gen Intel Core Processors
Asus ExpertBook B9 2021 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आसुस ने अपनी लैपटॉप पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Asus ExpertBook B9 (2021) को भारत में लॉन्च कर दिया है। Asus ExpertBook B9 को खासतौर पर बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी डिजाइन रग्ड है और इसमें अमेरिकी मिलिट्री स्टैंडर्ड के मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। ExpertBook B9 में 11वें जेनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर है।

    Asus ExpertBook B9 (2021) की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Asus ExpertBook B9 (2021) की कीमत 1,15,498 रुपये है। इसकी बिक्री आसुस के एक्सक्लूसिव स्टोर और तमाम रिटेल स्टोर से हो जल्द ही शुरू होगी। बता दें कि ExpertBook B9 2020 को भारत में 1,02,228 रुपये में लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन

    Asus ExpertBook B9 (2021) में विंडोज 10 Pro या विंडोज 10 Home (मॉडल के अनुसार) है। इसमें 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है जिसके साथ LED बैकलाइट का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें 11वीं इंटेल कोर i5-1135G7 और इंटेल कोर i7-1165G7 प्रोसेसर है। लैपटॉप में इंटेल Xe ग्राफिक्स, 8 जीबी और 16 जीबी LPDDR4x रैम है। Asus ExpertBook B9 (2021) में डुअल M.2 NVMe PCI 3.0 और 2 टीबी की स्टोरेज है।

    Asus ExpertBook B9 (2021) में दो थंडरबोल्ट 4, USB 3.2 Gen 2 टाईप-A, HDMI पोर्ट, ऑडियो कॉम्बो जैक, Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5 है। इस लैपटॉप ने MIL-STD 810H US मिलिट्री स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन को पास किया है। इसका वजन 1.005 किलोग्राम है।

    इसमें हार्मन कार्डन का स्पीकर है। इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और वेबकैम बायोमेट्रिक लॉगिन है। इसमें 66Wh लिथियम पॉलिमर बैटरी है जिसे लेकर पूरे दिन के बैकअप का दावा है। बैटरी के साथ 65W टाईप-सी फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें