अमर उजाला
Tue, 8 October 2024
अगर आपको भी एक मैसेज मिला है जिसमें SBI रिवार्ड्स रिडीम करने के लिए APK फाइल डाउनलोड करने को कहा गया है, तो सावधान हो जाइए।
PIB फैक्ट चेक ने इस बारे में एक चेतावनी जारी की है और लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मैसेज से बचें।
एसबीआई के नाम पर फर्जी मैसेज में एक APK फाइल भेजी जा रही है। इस फाइल को आपको अपने फोन में इंस्टॉल नहीं करना चाहिए।
इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से आपका फोन मैलवेयर या वायरस की चपेट में आ सकता है, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी जैसे बैंक अकाउंट डीटेल, पासवर्ड, आदि चोरी हो सकते हैं।
आसे में आपके लिए जरूरी है कि आप इस तरह के मैसेज को नजरअंदाज करें और फाइल को फोन में इंस्टॉल ना करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें