महज 15,000 रुपये में मिलेगा iPhone 5s, जानें कैसे

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 09 May 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
apple will soon reduce iphone 5s price in india

    युवाओं में आईफोन का एक अलग ही क्रेज है। देश भर के युवाओं ने इसे स्टेट्स का एक सिंबल बना लिया है। वहीं आईफोन की कीमत दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं, लेकिन जल्द ही आपका आईफोन लेने का सपना पूरा हो सकता है। कंपनी आईफोन 5एस की कीमत में भारी कटौती करेगी और इसे लगभग 15,000 रुपये में बेचेगी।

    आईफोन 5एस की कीमत में कटौती के पीछे कंपनी की एक्सक्लूसिव स्टोर को कारण माना जा रहा है। दरअसल ऐप्पल इस साल दिपावली तक भारत में अपना एक्सक्लूसिव ऑनलाइन स्टोर शुरू करेगा। भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कंपनी चार साल पुराने आईफोन 5एस की कीमत में कटौती करेगी।

    विज्ञापन

    द इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार तीन बड़े इंडस्ट्री एक्सक्यूटीव का कहना है कि कंपनी ने इस बात की जानकारी पहले ही रिटेलर्स को दे दी है कि आने वाले समय में आईफोन को ऑनलाइन बेचा जाएगा। जिससे रिटेल स्टोर पर इसकी सपलाई कम हो जाएगी। कंपनी देश में ऑफलाइन रिटेल स्टोर की शुरुआत आईफोन एसई के जरिए करेगी। एक्सपर्ट्स की माने तो कंपनी आईफोन की कीमत 20,000 के लगभग में रखेगी। फिलहाल आईफोन 5एस की भारत में कीमत 18,000 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें