एपल वॉच ने बचाई इंदौर के राजहंस की जान, टिम कुक ने दिया रिप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Oct 2020 10:00 AM IST
सार

Apple watch 4 से मिल रहा ईसीजी का फीचरअनियमित हृदय गति होने पर मिलता है अलर्ट30 सेकेंड में ले सकते हैं अपनी ईसीजी रिपोर्ट

Apple Watch 5 Saves 61 year old Indian Man's Life Tim Cook Wishes Him Speedy Recovery
APPLE WATCH ECG - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    एपल वॉच दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टवॉच है और वैसे भी एपल की स्मार्टवॉच अब सिर्फ एक वॉच नहीं, बल्कि हेल्थ गैजेट हो गई है। एपल वॉच के ईसीजी फीचर ने पहली बार भारत में किसी शख्स की जान बचाई है। इससे पहले एपल वॉच की वजह से कई लोगों की जान विदेशों में बची है। इंदौर के 61 वर्षीय आर. राजहंस की जान एपल वॉच 5 के ईसीजी फीचर की वजह से बची है और खास बात यह है कि एपल के सीईओ टिम कुक ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

    एपल वॉच 5 ने कैसा बचाई जान?

    नया मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है जहां आर. राजहंस की जान एपल वॉच के खास फीचर ईसीजी की वजह से बची है। राजहंस की उम्र 61 साल है और वे एक रिटायर फार्मासिस्ट हैं। राजहंस के पास एपल वॉच 5 है जिसे उनके बेटे ने उपहार में दिया था। इसी साल मार्च में उन्हें कुछ दिक्कत हुई तो उन्होंने एपल वॉच से ईसीजी चेक किया तो उन्हें अनियमित हृदय गति का पता चला जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की। राजहंस उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे, हालांकि उनकी कोई दिल की बीमारी नहीं थी।

    ये भी पढ़ें: Apple Watch Series 6, Watch Series SE की बिक्री भारत में शुरू, शुरुआती कीमत 29,900 रुपये

    डॉक्टर के पास जाने के बाद पता चला कि उन्हें तत्काल हर्ट सर्जरी की आवश्यकता है, हालांकि कोरोना के कारण सर्जरी में देरी हुई लेकिन राजहंस अपनी एपल वॉच से लगातार अपनी ईसीजी चेक करते रहे।

    राजहंस के बेटे सिद्धार्थ ने बताया कि उनके पिता ने एक माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाई जिसके बारे में एपल वॉच ने उन्हें अलर्ट किया था। सर्जरी के बाद सिद्धार्थ ने टिम कुक को शुक्रिया कहते हुए एक ईमेल लिखा जिसके जवाब में टिम कुक ने कहा कि वे उनके पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

    टिम कुक ने ई-मेल के जवाब में लिखा, 'सिद्धार्थ, इसे साझा करने के लिए धन्यवाद। मुझे खुशी है कि आपके पिता ने समय रहते डॉक्टर की सलाह ली और मुझे उम्मीद है कि अब वे बेहतर महसूस कर रहे होंगे। हमारी टीम जल्द आपसे संपर्क करेगी।'

    क्यों खास है एपल वॉच का ईसीजी फीचर?

    बता दें कि एपल ने अपनी स्मार्टवॉच में पहली बार ईसीजी का सपोर्ट दिया है। एपल वॉच के जरिए आप महज 30 सेकेंड में अपनी ईसीजी रिपोर्ट निकाल सकते हैं और डॉक्टर को दिखा भी सकते हैं। एपल वॉच का ईसीजी फीचर को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मंजूरी दी है। एपल वॉच के ईसीजी रिपोर्ट की सटीकता ईसीजी मशीन के समान है। बता दें कि हाल ही में एपल वॉच सीरीज 6 लॉन्च हुई है जिसमें ईसीजी के साथ ब्लड ऑक्सीजन मापने का फीचर भी दिया गया है। एपल वॉच में फॉल डिटेक्शन भी है। फॉल डिटेक्शन फीचर यूजर के गिर जाने पर इमरजेंसी नंबर पर फोन लगाने में सक्षम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें