Apple Watch Series 6, Watch Series SE की बिक्री भारत में शुरू, शुरुआती कीमत 29,900 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Oct 2020 11:13 AM IST
सार

Apple Watch Series 6 की शुरुआती कीमत 40,900 रुपये

Apple Watch Series SE की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये

दोनों वॉच में ईसीजी फीचर का है अंतर

विज्ञापन
Apple Watch Series 6 and Series SE sale price and offers in India
Apple Watch Series 6 - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    एपल की नई स्मार्टवॉट Watch Series 6 और Watch Series SE की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। इन दोनों स्मार्टवॉच को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया है। बता दें कि एपल वॉच सीरीज 6 जहां एक प्रीमियम स्मार्टवॉच है, वहीं एपल वॉच सीरीज एसई एक बजट स्मार्टवॉच है। इन दोनों स्मार्टवॉच में ईसीजी फीचर का अंतर है।

    Apple Watch Series 6 की कीमत

    Apple Watch Series 6 दो वेरियंट 40mm और 44mm में मिलेगी जिनकी कीमतें क्रमशः 40,900 रुपये और 43,900 रुपये हैं। ये कीमतें जीपीएस वेरियंट की हैं। जीपीएस+सेलुलर वेरियंट की कीमतें क्रमशः 49,900 रुपये और 44mm रुपये हैं। एचडीएफसी बैंक की ओर से इस वॉच के साथ 3,000 रुपये की छूट मिल रही है।

    विज्ञापन

    Apple Watch Series SE की कीमत

    एपल वॉच सीरीज एसई के 40mm और 44mm जीपीएस वर्जन की कीमतें क्रमशः 29,900 रुपये और 32,900 रुपये हैं, जबकि जीपीएस+सेलुलर वेरियंट की कीमतें 33,900 रुपये और 36,900 रुपये हैं। वॉच के साथ एचडीएफसी बैंक की ओर से 2,000 रुपये की छूट मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple Watch Series 6 एपल वॉच सीरीज 6 40एमएम और 44एमएम के दो वेरियंट में मिलेगी। दोनों वेरियंट सेरेमिक और सफायर क्रिस्टल बैक फिनिश और एल्यूमीनियम, स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम और सेरेमिक मैटेरियल में मिलेंगी। नई वॉच में Apple S6 SiP (सिस्टम इन पैकेज) है जिसे लेकर S5 प्रोसेसर के मुकाबले दोगुना फास्ट होने का दावा किया गया है।

    इसमें वायरलेस चिप भी है जो कि कनेक्टिविटी के लिए है। इसमें रेटिना डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ ऑलवेज ऑन फीचर भी है। इसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है। एपल वॉच सीरीज 6 से आप शरीर के खून में मौजूद ऑक्सीजन की मात्रा का भी पता लगा सकते हैं।

    इसके लिए इसमें ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें हर्ट रेट मॉनिटर और ईसीजी का भी सपोर्ट दिया गया है। एपल वॉच सीरीज 6 पैनिक अटैक को भी माप सकती है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 18 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    एपल वॉच एसई एपल की सबसे किफायती स्मार्टवॉच है। इसमें भी एपल वॉच सीरीज 6 में मौजूद सभी फीचर्स मिलेंगे। इसमें भी एपल वॉच 6 वाला ही प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। एपल वॉच एसई में भी रेटिना अलवेज ऑन डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें ऑक्सीजन सेंसर, हर्ट रेट मॉनिटर, फॉल डिटेक्शन और इमरजेंसी अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसमें भी ई-सिम का सपोर्ट दिया गया है, हालांकि इस वॉच में ईसीजी का सपोर्ट नहीं है। इसकी बैटरी लाइफ भी 18 घंटे बताई गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें