Made in India: भारत में बनेगा iPhone 16 Pro, लॉन्चिंग के साथ ही शुरू होगी मेड इन इंडिया आईफोन की बिक्री
एपल के प्रो मॉडल का प्रोडक्शन भी भारत में होगा और पहले दिन से ही मेड इन इंडिया आईफोन की बिक्री शुरू हो जाएगी। iPhone 16 Pro का भारत में प्रोडक्शन Foxconn, Pegatron और Wistron जैसी कंपनियों में होगा।

विस्तार
Apple अपने आईफोन के प्रो मॉडल का प्रोडक्शन भारत में नहीं करता है लेकिन अब खबर है कि प्रो मॉडल भी मेड इन इंडिया होंगे। एक नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि iPhone 16 Pro का प्रोडक्शन भारत में शुरू हो गया है और ग्लोबल लॉन्च के साथ ही मेड इन इंडिया iPhone 16 Pro की बिक्री भारत में शुरू हो जाएगी। भारतीय यूजर्स पहले ही दिन से मेड इन इंडिया iPhone 16 Pro खरीद सकेंगे। इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि आईफोन की बैटरी भी भारत में बनेगी। इसके लिए लोकल मैन्यूफैक्चरर से बात हो रही है।
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल के प्रो मॉडल का प्रोडक्शन भी भारत में होगा और पहले दिन से ही मेड इन इंडिया आईफोन की बिक्री शुरू हो जाएगी। iPhone 16 Pro का भारत में प्रोडक्शन Foxconn, Pegatron और Wistron जैसी कंपनियों में होगा।
ये कंपनियां लंबे समय से iPhone Pro मॉडल का प्रोडक्शन कर रही हैं लेकिन यह पहले चीन और वियतनाम में होता था, लेकिन अब यह भारत में होगा। इस बार भारतीय यूजर्स के हाथों में मेड इन इंडिया iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max होंगे। ये दोनों एपल के पहले प्रो मॉडल आईफोन होंगे जिनका प्रोडक्शन भारत में हो रहा है।
बता दें कि सितंबर में iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग होने वाली है। इस बार भी चार नए आईफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है जिनमें दो प्रो मॉडल होंगे। एपल का iPhone 16 सीरीज का लॉन्चिंग इवेंट 12 सितंबर को हो सकता है।
- Tech News: WhatsApp में आ रहा यह कमाल का फीचर, एंड्रॉयड यूजर्स हो जाएंगे खुश
- Budget 2024: बजट का असर, एपल ने 3-4% तक घटाई आईफोन की कीमतें, देखें लिस्ट
- Jio-Airtel-VI: कॉलिंग के लिए 84 दिन वाले सबसे सस्ते प्लान, सिर्फ यहां से कराना होगा रिचार्ज
- SearchGPT: OpenAI ने लॉन्च किया सर्च इंजन, गूगल सर्च को मिलेगी सीधी टक्कर