रेड कलर वेरियंट में लॉन्च हुए iPhone 8 और iPhone 8 Plus, जानें कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 10 Apr 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
Apple launched iPhone 8 and iPhone 8 Plus in Editions, Know price
iPhone 8, iPhone 8 Plus RED

    Apple ने ने आखिरकार iPhone 8 और iPhone 8 Plus को रेड कलर वेरियंट में लॉन्च कर ही दिया है। आईफोन के दोनों नए मॉडल मैटे रेड और एल्यूमिनियम फिनिश के साथ आएंगे। साथ ही आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के रेड वेरियंट 64GB और 256GB के स्टोरज में उपलब्ध होंगे। भारत में इन मॉडल्स की बिक्री मई से शुरू होगी। बता दें कि रेड वेरियंट से होने वाली कमाई को एप्पल रेड संस्था को जाएगी जो अफ्रीका में HIV/AIDS के रोकथाम के लिए काम करती है।

    iPhone 8 और iPhone 8 Plus के रेड वेरियंट की कीमत

    iPhone 8, iPhone 8 Plus RED
    iPhone 8, iPhone 8 Plus RED

    iPhone 8 के रेड वेरियंट के 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत भारत में 67,940 रुपये व 256 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 81,500 रुपये होगी। वहीं iPhone 8 Plus के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 77,560 और 256GB वाले वेरियंट की कीमत 91,110 रुपये होगी। iPhone 8 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आईफोन 8 में 4.7 इंच की डिस्प्ले, रैम- 2GB, स्टोरेज- 64/256GB, प्रोसेसर- A11, रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल, फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल, बैटरी बैकअप 14 घंटे का टॉकटाइम है। फोन में वायरलेस चार्जिग भी दी गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें