iPhone XR की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, यह है सबसे सस्ता नया आईफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 19 Oct 2018 11:20 AM IST
Apple iPhone XR Available to Pre-order in India, Starting Price of Rs 76,900
Apple iPhone XR

    ऐपल के सबसे सस्ते आईफोन XR के लिए भारत में प्री-बुकिंग आज यानि 19 अक्टूबर से शुरू हो गई है। iPhone XR को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से बुक किया जा सकेगा। बता दें कि ऐपल ने पिछले महीने ही अपने तीन नए आईफोन  iPhone XS, iPhone XS Max  और iPhone XR लांच किए थे। इनमें से iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री पहले से ही भारत में हो रही है, वहीं अब सबसे सस्ते iPhone XR की बिक्री 26 अक्टूबर से होगी।

    iPhone XR के 64GB वेरियंट की कीमत 76,900 रुपये, 128GB वेरियंट की कीमत 81,900 रुपये और 512GB वेरियंट की कीमत 91,900 रुपये है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, येलो, कोरल और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः Apple के नए आईफोन में चलेगा डुअल सिम, जानें भारत में कैसे काम करेगा ई-सिम

    iPhone XR स्पेसिफिकेशन

    इसमें भी डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय मिलेगा और आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 828x1792 पिक्सल है। डिस्प्ले में नॉच मिलेगा। हालांकि इस फोन में 3डी टच की जगह हैप्टिक टच दिया गया है। इस फोन की बॉडी 7000 सीरीज एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम से बनी है और इसे वाटर व डस्टप्रूफ के लिए आईपी67 रेटिंग मिली है।

    कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। रियर कैमरे के साथ क्वॉड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। वहीं फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 अपर्चर है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा जिसमें एक सिम ई-सिम होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें