रेडमी नोट 5 प्रो, एमआई ए2 समेत शाओमी के इन स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 19 Oct 2018 10:41 AM IST
Xiaomi Mi A2, Redmi Note 5 Pro and Other Xiaomi Phones Now Available With Discounts On Offline store
Xiaomi Mi A2

    शाओमी ने लिमिटेड पीरियड के लिए कुछ स्मार्टफोन पर डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि ये ऑफर्स ऑफलाइन स्टोर पर मिलेंगे। शाओमी के इस ऑफर के तहत रेडमी वाय2, रेडमी नोट 5 प्रो, एमआई ए2 और एमआई मिक्स2 पर 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।

    इसके अलावा ग्राहकों को पेटीएम मॉल की ओर से भी कैशबैक मिलेगा, हालांकि इसके लिए एसबीआई के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। शाओमी के इस ऑफर का फायदा 18 अक्टूबर से 7 नवंबर 2018 के बीच उठाया जा सकता है।

    सबसे पहले शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की बात करें तो इसका 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट 2,000 रुपये की छूट के साथ खरीदे जा सकेंगे। रेडमी नोट 5 प्रो का 4 जीबी रैम वाला वेरियंट रिटेल स्टोर से 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    इसके अलावा सेल्फी के शौकीनों के लिए लांच हुआ रेडमी वाय2 भी 2,000 रुपये की डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं एमआई ए2 पर भी 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। अब एमआई मिक्स 2 की बात करें तो इस फोन पर 3,000 रुपये की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के अलावा यदि 10,000 रुपये से अधिक कीमत वाले शाओमी के फोन की खरीदारी पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें