भारत में शुक्रवार से शुरू होगी iPhone X की प्री-बुकिंग, जानें कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Oct 2017 12:22 PM IST
Apple iPhone X Pre-Order starts in India from October 27
iPHONE X

    Apple के पहले बिना बेजल वाले आईफोन iPhone X के लिए भारत समेत 55 देशों में शुक्रवार यानी 27 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर जा सकेगा। भारत में iPhone X के लिए प्री-बुकिंग शुक्रवार की रात 12 बजे से अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से हो सकेगी। वहीं नोटिफिकेशन के लिए इन दोनों साइट्स पर रजिस्ट्रेशन भी लिए जा रहे हैं। वहीं कंपनी के मुताबिक फोन की बिक्री 3 नवंबर से शुरू होगी।

    iPhone X की भारत में कीमत और स्सेसिफिकेशन

    iPhone X
    iPhone X

    एप्पल iPhone X की भारत में शुरुआती कीमत 89,000 रुपये होगी और यह फोन सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 89,000 रुपये और 256GB वेरियंट की कीमत 1,02,000 रुपये होगी।

    ये भी पढ़ेंः iPhone X की बजाय iPhone 8 खरीदना है फायदे का सौदा, ये हैं 7 कारण

    आईफोन X में डिस्प्ले- 5.8 इंच की है। इसमें रैम- 3GB हो सकती है (कन्फर्म नहीं है), स्टोरेज- 64/256GB, प्रोसेसर- A11, रियर कैमरा- 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप, फ्रंट कैमरा- 7 मेगापिक्सल, बैटरी- 21 घंटे का टॉकटाइम, वायरलेस चार्जिंग और फेशियल रिकॉग्निशन दिया गया है। फोन के साथ कंपनी लेदर और सिलिकॉन जैसा कवर भी दे रही है जिसकी कीमत 3,500 है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें