एप्पल इस साल ला सकता है सस्ता iPhone X, डुअल सिम भी मिलेगा

अगर आपको भी ज्यादा कीमत होने के कारण Apple का iPhone X नहीं खरीद पाने का मलाल है तो आपके लिए खुशखबरी है। एप्पल साल 2018 में iPhone X का सस्ता वर्जन लाने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि आईफोन X इस बार 3 नए वेरियंट में आएगा जिसमें एक सस्ता वर्जन भी होगा और इसकी कीमत $550 यानी करीब 36,314 होगी।
Kuo’s की रिपोर्ट के मुताबिक Apple इस साल iPhone X को तीन मॉडल्स में पेश करने वाला है जिसमें 5.8 इंच OLED डिस्प्ले वाला आईफोन x होगा और iPhone X Plus भी लॉन्च होगा जिसमें 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले होगी और एक वेरियंट 6.1 इंच की LCD डिस्प्ले वाला भी मॉडल होगा जिसकी कीमत कम होगी। साथ ही कहा जा रहा है कि 6.1 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन को दो वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा जिसमें एक सिंगल और दूसरा डुअल सिम वाला होगा।
अगर एप्पल वाकई डुअल सिम वाला आईफोन पेश करता है तो भारतीय मार्केट में उसे अच्छे फायदे मिल सकते हैं क्योकि भारत में डुअल सिम वाले फोन की काफी डिमांड है। कई लोग तो आईफोन को इसलिए भी नहीं खरीदते क्योंकि उसमें सिंगल सिम का ही सपोर्ट मिलता है। रिपोर्ट की मानें तो सिंगल सिम वाले आईफोन की शुरुआती कीमत $550 यानी करीब 36 हजार रुपये होगी, वहीं डुअल सिम वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 42,000 रुपये होगी।