Realme Buds Air Neo Review: बेहतरीन डिजाइन और शानदार ऑडियो का कॉकटेल
Realme Buds Air Neo की कीमत 2,999 रुपये हैतीन कलर वेरियंट में मिलेगा ईयरबड्सलगातार तीन घंटे का है म्यूजिक बैटरी बैकअप

विस्तार
Realme ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना दूसरा ट्रू वायरलेस ईयरबड्स पेश किया है जिसे Realme Buds Air Neo नाम दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल पहला ईयरबड्स Buds Air लॉन्च किया था। Buds Air की कीमत 3,999 रुपये थी लेकिन Buds Air Neo को बाजार की मांग को देखते हुए 2,999 रुपये में पेश किया गया। Buds Air Neo देखने में काफी हद तक पहले वाले बड्स की तरह ही है। Buds Air Neo को हमने कई दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं क्या 2,999 रुपये की कीमत में Buds Air Neo खरीदना फायदे का सौदा होगा?
Buds Air Neo की स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो इसमें 13mm का ड्राइवर दिया गया है और टच सेंसर दिया गया है। कंपनी ने इसमें R1 चिप का भी इस्तेमाल किया है जिसे लेकर कंपनी ने स्टेबल कनेक्शन दावा किआ है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इस ईयरबड्स में ऑटो कनेक्टर भी है। बड्स में गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। रियलमी बड्स एयर नियो आपको तीन कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें पॉप व्हाइट, पंक ग्रीन और रॉक रेड शामिल हैं। इसके अलावा Air Neo को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग भी मिली है। बड्स के केस में चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। रियलमी लिंक एप से आप इस ईयरबड्स को अपग्रेड भी कर सकेंगे, हालांकि इसकी चार्जिंग केस में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं है। बता दें कि बड्स एयर के केस में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट था।
Buds Air Neo की डिजाइन

डिजाइन को लेकर कुछ खास कहने की जरूरत नहीं है। ग्रिपिंग अच्छी है। दौड़ने पर भी ईयरबड्स कान से गिरते नहीं हैं, हालांकि भीड़-भाड़ वाले इलाके में गिरने का डर बना रहता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने भी कान में दर्द नहीं होता है। एक ईयरबड्स का वजन महज 4.1 ग्राम है, जबकि केस सहित इसका कुल वजन 30.5 ग्राम है। फिनिशिंग और बिल्ड क्वालिटी भी बेहतरीन है। चार्जिंग केस में एक बैटरी इंडिकेटर है। चार्जिंग केस में एक पेयरिंग बटन भी दिया गया है जो किसी नई डिवाइस में पेयरिंग में काफी मदद करता है।
- Realme 6 Review: क्या यह 13,999 रुपये में बेस्ट स्मार्टफोन है?
- Redmi Note 9 Pro Review: क्या खरीदने लायक है यह फोन या Max के बारे में सोचना चाहिए
- Telefunken 32inch Review: 9,999 रुपये में Smart Tv, लेकिन क्या खरीदने लायक है?
- Samsung Galaxy S10 Lite Review: फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला सैमसंग का बढ़िया मिडरेंज फोन