एपल ₹50,000 के बजट में ला सकता है iPhone 17e: लेटेस्ट A19 चिप से होगा लैस, मार्च में लॉन्च की तैयारी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 10 Feb 2026 06:01 AM IST
सार

एपल मार्च में अपने किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में नया iPhone 17e लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें लेटेस्ट A19 चिप, मैगसेफ चार्जिंग और एपल की इन-हाउस सेलुलर चिप मिल सकती है।

विज्ञापन
apple iPhone 17e launch india march 2026 a19 chip MagSafe charging price features specifications
iPhone 17e (सांकेतिक) - फोटो : AI

    विस्तार

    एपल अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को मजबूत करने की तैयारी में है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी मार्च में iPhone 17e पेश कर सकती है, जो पिछले साल आए iPhone 16e का अपग्रेडेड वर्जन होगा। खास बात यह है कि कम कीमत के बावजूद इसमें फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

    iPhone 17e में मिल सकती है लेटेस्ट A19 चिप

    लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17e में वही A19 चिपसेट दिया जा सकता है, जो iPhone 17 सीरीज के अन्य मॉडल्स में इस्तेमाल हो रहा है। बढ़ती कंपोनेंट लागत के बावजूद एपल इसकी कीमत 599 डॉलर (लगभग ₹50,000) के आसपास रख सकता है, जिससे यह प्रीमियम फीचर्स वाला सबसे किफायती iPhone बन सकता है।

    विज्ञापन

    पहली बार इन-हाउस सेलुलर चिप मिलने की संभावना

    iPhone 17e में एपल अपनी खुद की सेलुलर चिप (मॉडम) का इस्तेमाल कर सकता है। अब तक कंपनी इसके लिए Qualcomm पर निर्भर थी। इसके अलावा, फोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जो इसे बजट iPhone सेगमेंट में अलग पहचान देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मार्च इवेंट में नए iPad और iPad Air भी हो सकते हैं लॉन्च

    एपल का मार्च इवेंट सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं रहेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, नया बेस मॉडल iPad, A18 चिप के साथ आ सकता है, जिसमें Apple Intelligence (AI) सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, नया iPad Air, M4 चिप और OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है।

    भारत जैसे इमर्जिंग मार्केट्स पर एपल का फोकस

    रिपोर्ट के अनुसार, एपल मानता है कि लगभग ₹50,000 के प्राइस सेगमेंट में फिलहाल कड़ा मुकाबला नहीं है। गूगल के अपकमिंग Pixel 10a में बड़े अपग्रेड की उम्मीद कम है। वहीं Samsung का फोकस प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बना हुआ है। इसी वजह से एपल भारत जैसे उभरते बाजारों में iPhone 17e को मजबूत विकल्प के तौर पर पेश करना चाहता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें