मेड इन इंडिया होगा iPhone 15, तमिलनाडु में Foxconn ने शुरू किया प्रोडक्शन, जानें कब होगा लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 16 Aug 2023 07:37 PM IST
सार

iPhone 15 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में होने से इस बार आईफोन लवर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। एपल अगले महीने यानी सितंबर में अपने लेटेस्ट आईफोन को पेश कर सकता है।

विज्ञापन
Apple iphone 15 will be made in india Supplier Foxconn Begins Production know all Details
iPhone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज आईफोन 15 (iPhone 15) का प्रोडक्शन तमिलनाडु में शुरू हो रहा है। यानी यह डिवाइस मेड इन इंडिया होने वाला है। तमिलनाडु स्थित कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ने आईफोन 15 का प्रोडक्शन कर दिया है। कंपनी ने श्रीपेरुमबुदुर में बने प्लांट में इसके शिपमेंट की तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें कि एपल आईफोन 15 सीरीज को अगले महीने लॉन्च कर सकती है।

    भारत में एपल प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग तमिलनाडु स्थित कंपनी फॉक्सकॉन करती है। एपल भारत में अपने आईफोन प्रोडक्शन को लगातार बढ़ा रहा है। फॉक्सकॉन पहले भारत में सिर्फ आईफोन की असेंबलिंग करती थी, लेकिन आईफोन 14 के साथ आईफोन का प्रोडक्शन भी अब भारत में किया जा रहा है। नए आईफोन 15 को भी अब भारत में ही प्रोडक्शन किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    बता दें कि दुनियाभर के कुल आईफोन प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी अभी 7 फीसदी है। वहीं दुनियाभर में होने वाले कुल आईफोन में से 10 हजार करोड़ रुपये के आईफोन भारत से निर्यात हो रहे हैं। लेकिन अब ये आंकड़े बढ़ने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन को बढ़ाना चाहता है, क्योंकि वाशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव के कारण सप्लाई चैन प्रभावित न हो। थोड़े दिन पहले ही एपल ने अपने आधिकारिक स्टोर भी भारत में खोले हैं, जो दिल्ली और मुंबई में स्थित हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें