iPhone 15: एपल ने बताया क्यों गर्म हो रहा है आईफोन 15, टाइप-सी से जुड़ा है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स आईफोन की ओवर हीटिंग को लेकर शिकायत कर रहे हैं। अब एपल ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है।

विस्तार
एपल ने हाल ही में अपनी आईफोन 15 सीरीज को पेश किया है। आईफोन 15 के साथ चार्जिंग में सबसे बड़ा बदलाव किया गया, जो कि टाइप-सी को इसमें शामिल करना है। हालांकि, इस बदलाव के साथ उन आईफोन यूजर्स के लिए एक नई समस्या खड़ी हो गई है जो लेटेस्ट आईफोन को चार्ज करने के लिए एंड्रॉयड फोन चार्जर का उपयोग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स आईफोन की ओवर हीटिंग को लेकर शिकायत भी कर रहे हैं। अब एपल ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है।
गिज्मो चाइना की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गुआंग्डोंग प्रांत के फोशान में एक एपल स्टोर ने ग्राहकों को आईफोन 15 को चार्ज करने के लिए एंड्रॉयड यूएसबी-सी केबल का उपयोग न करने की सलाह दी है। स्टोर के कर्मचारियों ने दोनों इंटरफेस की अलग-अलग पिन व्यवस्था को ओवरहीटिंग का कारण बताया है और ऐसा नहीं करने की सलाह दी है।
उन्होंने उल्लेख किया कि एंड्रॉयड केबल का उपयोग करने से एपल के यूएसबी-सी केबल की तुलना में सिंगल-लाइन 9-पिन और सिंगल-लाइन 11-पिन कनेक्टर के बीच थोड़ा छोटा अंतर होने के कारण ओवरहीटिंग हो सकती है। गौरतलब है कि यह चेतावनी सिर्फ एक एपल स्टोर द्वारा जारी नहीं की गई है। चीनी पोर्टल सीएनएमओ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पूरे चीन में में कई एपल-एक्सक्लूसिव स्टोर्स ने इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है।
- ChatGPT डेवलपर OpenAI बनाएगा अपना खुद का AI स्मार्टफोन?
- Bombay HC: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कार्रवाई पर यूजर्स होंगे बेसहारा, नए आईटी नियमों पर उच्च न्यायालय
- GTRI: लैपटॉप-इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नई नीतियों की जरूरत, थिंक टैंक की भारत को सलाह
- Science City: रोबोट ने पीएम मोदी से मिलाया हाथ, चाय-नाश्ता भी दिया, देखें फोटो