iPhone 15 Series: नए आईफोन में हर रोज आ रही है परेशानी, अब तक सामने आईं ये पांच दिक्कतें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Sep 2023 02:48 PM IST
विज्ञापन
iPhone 15 series Issues are up 5 Common Problems We are Hearing
iPhone 15 series Issues - फोटो : अमर उजाला

    एपल ने इस महीने की शुरुआत में ही iPhone 15 सीरीज लॉन्च की है। iPhone 15 सीरीज की बिक्री भी भारत समेत दुनिया के कई देशों में शुरू हो गई है, लेकिन लोगों के हाथ में पहुंचने के बाद लोग परेशान हैं। लोग iPhone 15 के साथ आ रही दिक्कतों को लेकर लगातार शिकायत कर रहे हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें फोन के गर्म होने को लेकर सामने आई हैं। आइए iPhone 15 सीरीज को लेकर अब तक सामने आईं सभी दिक्कतों के बारे में जानते हैं...

    iPhone 15
    iPhone 15 - फोटो : सोशल मीडिया

    खूब गर्म हो रहा iPhone 15

    नए आईफोन के यूजर्स फोन के गर्म होने से सबसे ज्यादा परेशान हैं। यूजर्स का दावा है कि फोन के कैमरे को इस्तेमाल करने पर यह गर्म हो रहा है। इसके अलावा गेमिंग के दौरान भी आईफोन गर्म हो रहा है। इसके अलावा चार्जिंग के समय भी iPhone 15 गर्म हो रहा है। एपल ने गर्म हो रहे आईफोन को टीक करने के लिए एपल ने एक अपडेट भी जारी किया है।

    iPhone 15, iPhone 15 Plus
    iPhone 15, iPhone 15 Plus - फोटो : अमर उजाला

    सेटअप के दौरान फ्रीज हो रहा आईफोन

    कई यूजर्स ने शिकायत की है कि नया iPhone 15 सेटअप के दौरान फ्रीज हो गया था। एपल का लोगो स्क्रीन से हट ही नहीं रहा था। यह दिक्कत लोगों को तब आई है जब उन्होंने पुराने फोन से ट्रांसफर करने की कोशिश की। नए अपडेट में इस बग को फिक्स कर दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें