Apple Wonderlust: iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max हुए लॉन्च, जानें भारत में क्या है कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Sep 2023 09:27 AM IST
सार

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में रेगुलर मॉडल की तरह ही USB Type-C पोर्ट मिलेगा। iPhone 15 Pro की बैटरी को लेकर दिनभर के बैकअप का दावा है, जबकि iPhone 15 Pro Max के साथ अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ का दावा है। दोनों फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Apple iPhone 15 Pro iPhone 15 Pro Max launched in India Price Specifications
iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने अपने मेगा इवेंट में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ iPhone 15, iPhone 15 Plus को भी पेश किया गया है। iPhone 15 Pro के प्रो मॉडल को A17 बायोनिक चिपसेट के साथ पेश किया गया है और पुराने साइलेंट बटन को हटाकर नया एक्शन बटन दिया गया है। सभी नए आईफोन को USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है।

    iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max की कीमत

    iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max
    iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 15 Pro की शुरुआती कीमत यानी 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,34,900 रुपये है। वही iPhone 15 Pro Max को 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत में फोन का 256 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा। iPhone 15 Pro के 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,44,900 रुपये है। वहीं 512 जीबी की कीमत 1,64,900 रुपये और 1 टीबी की कीमत 1,84,900 रुपये है। iPhone 15 Pro Max के 512 जीबी की कीमत 1,79,900 रुपये और 1 टीबी की कीमत 1,99,900 रुपये है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: iPhone 15, iPhone 15 Plus: रेगुलर मॉडल में भी मिलेगा डायनेमिक आईलैंड, जानें सभी फीचर्स और कीमत

    नए आईफोन को 256GB, 512GB और 1TB की स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा। फोन की प्री-बुकिंग पर 15 सितंबर से शुरू होगी और बिक्री 22 सितंबर से होगी। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को ब्लैक टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियम और व्हाइट टाइटेनियम फिनिश के साथ पेश किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max की स्पेसिफिकेशन

    iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max
    iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max - फोटो : अमर उजाला

    iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की और iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। दोनों फोन को IP68 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा फोन में 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया A17 बायोनिक प्रोसेसर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें