Apple Event: सबसे फास्ट प्रोसेसर के साथ Apple Watch series 9 लॉन्च, मिला गेस्चर कंट्रोल का सपोर्ट

एपल ने अपने इस साल के सबसे बड़े इवेंट वंडरलस्ट में अपनी नई एपल वॉच सीरीज 9 (Apple Watch series 9) को पेश किया। नई एपल वॉच को नए डिजाइन में पेश किया गया है। सीरीज के तहत तीन स्मार्ट वॉच एपल वॉच सीरीज 9, एपल वॉच अल्ट्रा 2 और एपल वॉच एसई को पेश किया गया है। एपल वॉच सीरीज 9 में गेस्चर कंट्रोल के साथ कंपनी का इनहाउस S9 चिपसेट मिलता है। एपल का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट कस्टम प्रोसेसर है। इसमें एक नया न्यूरल इंजन है और यह सिरी कमांड को ऑफलाइन प्रोसेस करता है।

Apple Watch series 9 की कीमत
भारत के साथ 40 से अधिक देशों के ग्राहक आज से ही एपल वॉच सीरीज 9 और एपल वॉच एसई को ऑर्डर कर सकते हैं, जिनकी स्टोर्स में उपलब्धता 22 सितंबर से शुरू हो रही है। एपल वॉच सीरीज 9 की भारत में शुरुआती कीमत 41,900 रुपये, एपल वॉच एसई की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये और Apple Watch Ultra 2 की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है।

Apple Watch series 9 के स्पेसिफिकेशन
एपल वॉच सीरीज 9 में गेस्चर कंट्रोल के साथ कंपनी का इनहाउस S9 चिपसेट मिलता है। एपल का दावा है कि यह अब तक का सबसे फास्ट कस्टम प्रोसेसर है। इसके साथ पुराने मॉडल की तुलना में काफी फास्ट है। पावरफुल न्यूरल इंजन की मदद से वॉच सीरीज 8 की तुलना में डिक्टेशन को 25 प्रतिशत तक अधिक सटीक किया गया है।