iPhone 13 mini की फोटो हुई लीक, देखें कैसा दिखता है यह फोन
iPhone 13 की सीरीज लॉन्च करेगा जिसके तहत चार आईफोन लॉन्च किए जाएंगे जिनमें iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max शामिल होंगे।

विस्तार
आईफोन 12 तो कुछ खास लोकप्रियता नहीं बटोर पाई लेकिन बावजूद इसके एपल iPhone 13 mini की लाने की तैयार कर रही है। खबर है कि इस साल सितंबर में एपल iPhone 13 की सीरीज लॉन्च करेगा जिसके तहत चार आईफोन लॉन्च किए जाएंगे जिनमें iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max शामिल होंगे।
iPhone 13 mini की पहली तस्वीर लीक हुई है, हालांकि इसमें सच्चाई कितनी है यह भी एक राज की बात है। चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo को सबसे पहले iPhone 13 mini की तस्वीर देखी गई है जिसे GizChina ने प्रकाशित किया है।
लीक फोटो में iPhone 13 mini का बैक पैनल दिख रहा है जिसमें स्क्वॉयर शेप में कैमरा दिख रहा है। आईफोन 12 मिनी के मुकाबले इसकी डिजाइन थोड़ी सी अलग है। रियर कैमरा सेंसर की जगह में बदलाव किया गया है।
iPhone 13 mini का ब्लू कलर वेरियंट लीक हुआ है जो कि आईफोन 12 मिनी की तरह ही है, हालांकि लॉन्चिंग के दौरान और भी कलर्स देखने को मिलेंगे। पहले मॉडल के मुकाबले इसमें छोटा नॉच है। iPhone 13 सीरीज में भी बॉक्सी डिजाइन मिलेगी जैसा कि आईफोन 12 मिनी की है।
कैमरे में कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा आईफोन 13 मिनी में A15 बायोनिक प्रोसेसर मिल सकता है। बता दें कि एपल ने हाल ही में नया iMac लॉन्च किया है जिसकी साइज 24 इंच की है। आईमैक के अलावा एपल ने नया iPad Pro भी पेश किया है।
- जरूरी खबर: मोबाइल एप से ऑक्सीजन लेवल की जांच? यह तरीका आपको मुसीबत में डाल सकता है
- सुविधा: कौन-कौन इस्तेमाल कर रहा आपके नाम से मोबाइल नंबर, चुटकियों में जानें
- SBI की सुविधा: अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से करें एसबीआई योनो एप पर केवाईसी
- मेडिकल गैजेट: 24 घंटे आपकी सेहत का ख्याल रखती हैं ये डिवाइस, घर पर रखना है बहुत जरूरी