iPhone 13: आईफोन 12 के मुकाबले मिलेगा बड़ा वायरलेस चार्जिंग पैड का सपोर्ट
iPhone 13 Pro Max के साथ 4352mAh की बैटरी मिल सकती है। बता दें कि iPhone 12 Pro Max में 3687mAh की बैटरी थी, हालांकि एपल बैटरी की क्षमता के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताता है।

विस्तार
Apple अपनी नई आईफोन सीरीज iPhone 13 को 14 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है, हालांकि एपल ने इस संबंध में आधिकारिक एलान नहीं किया है लेकिन लीक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है। iPhone 13 के आधिकारिक एलान से पहले iPhone 13 के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। एक नई लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 13 में आईफोन 12 के मुकाबले बड़ा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। सीधे शब्दों में कहें तो iPhone 13 में बड़ी क्वॉइल वाला चार्जिंग पैड मिलेगा।
आपको बता दें कि एपल ने iPhone 12 सीरीज के साथ वायरलेस चार्जिंग पैड को पेश किया है जिसमें MagSafe टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। चार्जिंग पैड के साथ 15W तक की वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। iPhone 13 के चार्जिंग पैड में बड़ी क्वॉइल होने के कारण चार्जिंग स्पीड भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहाहै कि इसके साथ एयरपॉड और एपल वॉच जैसे गैजेट के लिए रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
इसके अलावा यह भी खबर है कि iPhone 13 मॉडल के साथ बड़ी बैटरी भी मिलेगी। iPhone 13 Pro Max के साथ 4352mAh की बैटरी मिल सकती है। बता दें कि iPhone 12 Pro Max में 3687mAh की बैटरी थी, हालांकि एपल बैटरी की क्षमता के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताता है। वहीं iPhone 13, iPhone 13 Pro में 3095mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि iPhone 13 mini में 2406mAh की बैटरी मिलेगी। iPhone 12 Mini में 2227mAh की बैटरी थी।
बड़ी बैटरी के साथ 120Hz की OLED डिस्प्ले भी मिल सकती है, हालांकि यह डिस्प्ले सिर्फ प्रो मॉडल में ही मिलेगी। iPhone 13 Pro को लेकर खबर है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले मिलेगी। वहीं iPhone 13 के साथ 60Hz की डिस्प्ले मिलेगी।