Apple Event 2021: एपल की साइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी होगा इवेंट का लाइव प्रसारण
खबर है कि iPhone 13 सीरीज के साथ 64 जीबी की स्टोरेज नहीं मिलेगी, यानी आईफोन 13 का बेस वेरियंट भी 128 जीबी स्टोरेज वाला होगा, हालांकि एपल ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विस्तार
एपल का इवेंट कल यानी 14 सितंबर को हो। एपल के इस खास इवेंट को California Streaming नाम दिया गया है। आमतौर पर एपल के आईफोन की लॉन्चिंग इवेंट का प्रसारण एपल की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर होता था लेकिन इस बार आईफोन 13 की लॉन्चिंग इवेंट को फ्लिपकार्ट, एयरटेल की आधिकारिक साइट और अमेजन इंडिया की साइट पर भी लाइव देखा जा सकेगा। इवेंट का आयोजन 14 सितंबर को रात में 10.30 बजे से होगा।

इससे पहले इसी साल अप्रैल में एपल का इवेंट Spring Loaded हुआ था जिसमें नए आईपैड iPad Pro लॉन्च किए थे। आगामी इवेंट में आईफोन 13 सीरीज के अलावा एपल वॉच सीरीज 7 और AirPods 3 के लॉन्चिंग की उम्मीद है। इसी साल अप्रैल में हुए इवेंट में एपल ने iPad Pro (2021) को इनहाउस M1 चिपसेट के साथ पेश किया है। इससे पहले इस चिपसेट का इस्तेमाल MacBooks और Mac mini में पिछले साल हुआ है।

एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone 13 के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर मिलेगा, हालांकि यह कुछ चुनिंदा बाजार के लिए ही होगा। इस फीचर की मदद से नेटवर्क ना होने की स्थिति में भी बातें की जा सकेंगी। इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है कि iPhone 13 सीरीज को आईफोन 12 सीरीज के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
नए आईफोन iOS 15 के साथ आएंगे, हालांकि इसका आधिकारिक एलान अभी नहीं हुआ है। इसके अलावा यह भी खबर है कि iPhone 13 सीरीज के साथ 64 जीबी की स्टोरेज नहीं मिलेगी, यानी आईफोन 13 का बेस वेरियंट भी 128 जीबी स्टोरेज वाला होगा, हालांकि एपल ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
- फायदे की बात: Samsung Galaxy A52s 5G के लिए आया अपडेट, 4GB तक बढ़ जाएगी रैम
- घरेलू कंपनी VingaJoy ने लॉन्च किया वायरलेस पार्टी स्पीकर, आठ घंटे तक चलेगी बैटरी
- Apple की चेतावनी: मोटरसाइकिल से खराब हो सकता है आईफोन का कैमरा, जानें कारण
- TECNO Spark 8: बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 64GB स्टोरेज के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी