घरेलू कंपनी VingaJoy ने लॉन्च किया वायरलेस पार्टी स्पीकर, आठ घंटे तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Sep 2021 03:45 PM IST
सार

फीचर्स की बात करें तो VingaJoy GBT-270 SOUND+ में कनेक्टिविटी के लिए V5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें यूएसबी और मेमोरी कार्ड स्लॉट भी है। ऐसे में आप ब्लूटूथ के अलावा मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव से भी म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।

विज्ञापन
VingaJoy launches new GBT 270 Wireless Party Speaker Priced at Rs 2999 in India
VingaJoy GBT-270 SOUND+ - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू एक्सेसीरीज निर्माता कंपनी VingaJoy ने अपने एक वायरलेस पार्टी कैरोअके स्पीकर VingaJoy GBT-270 SOUND+ भारत में लॉन्च कर दिया है। VingaJoy GBT-270 एक वायरलेस पार्टी स्पीकर है जिसके साथ कैरोअके माइक का भी सपोर्ट है। VingaJoy GBT-270 SOUND+ की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है और स्पीकर में इन बिल्ट एफएम रेडियो भी है। इस स्पीकर की बिक्री तमाम रिटेल स्टोर से हो रही है।

    फीचर्स की बात करें तो VingaJoy GBT-270 SOUND+ में कनेक्टिविटी के लिए V5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें यूएसबी और मेमोरी कार्ड स्लॉट भी है। ऐसे में आप ब्लूटूथ के अलावा मेमोरी कार्ड या पेन ड्राइव से भी म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। इसमें एक Aux केबल पोर्ट भी है। VingaJoy GBT-270 SOUND+ स्पीकर में 2400mAH की बैटरी है जिसे लेकर 8 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    विज्ञापन

    VingaJoy GBT-270 SOUND+ स्पीकर में इन बिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है। ऐसे में आप इसके जरिए फोन पर बात भी कर सकते हैं। कंपनी ने स्पीकर को लेकर हाई बास का दावा किया है। इस स्पीकर की क्षमता 5 वॉट है। इस स्पीकर में एक LED लाइट भी है जो कि म्यूजिक के हिसाब से जलती है। ऐसे में आपको डीजे पार्टी का आनंद मिलता है। लाइट के साथ पांच कलर्स का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही विंगाजाॅय ने अपने सीएल-5170 बाउंस सीरीज वायरलेस नेकबैंड को लाॅन्च किया है। इस नेकबैंड की बैटरी को लेकर 10 घंटे तक के नाॅनस्टाॅप प्लेटाइम का दावा किया गया है। विंगाजाॅय बाउंस सीरीज नेकबैंड की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है और इसे तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें