फायदे की बात: Samsung Galaxy A52s 5G के लिए आया अपडेट, 4GB तक बढ़ जाएगी रैम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Sep 2021 04:32 PM IST
सार

वर्चुअल रैम देने की शुरुआत सबसे पहले वीवो ने की थी और उसके बाद अब रियलमी और सैमसंग जैसी कंपनियां भी वर्चुअल रैम देने लगी हैं।

Samsung Galaxy A52s 5G Gets Software Update for 4GB RAM Expansion also get Android security patch
Samsung Galaxy A52s 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आपके पास भी Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन है तो आपके लिए बड़ी खबर है। Samsung Galaxy A52s 5G के लिए सैमसंग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद Samsung Galaxy A52s 5G में 4 जीबी रैम बढ़ जाएगी, हालांकि यह वर्चुअल रैम है। वर्चुअल रैम देने की शुरुआत सबसे पहले वीवो ने की थी और उसके बाद अब रियलमी और सैमसंग जैसी कंपनियां भी वर्चुअल रैम देने लगी हैं।

    Samsung Galaxy A52s 5G के लिए आए नए अपडेट के बाद कैमरे की क्वॉलिटी भी पहले से बेहतर होगी। सैमसंग ने इस अपडेट का नाम RAM Plus रखा है। इस अपडेट के साथ सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है। बता दें कि Samsung Galaxy A52s 5G को इसी महीने की शुरुआत में भी भारत में लॉन्च किया गया था।

    रियलमी अपने स्मार्टफोन में वर्चुअल रैम के लिए डायनेमिक रैम एक्पेंशन (DRE) शब्द का इस्तेमाल करता है। दरअसल जरूरत के हिसाब से इंटर्नल स्टोरेज को वर्चुअल रैम में बदल दिया जाता है, ताकि मल्टीटास्किंग काम आसानी से हो सकें। नए अपडेट के बाद Samsung Galaxy A52s 5G को 4 जीबी तक की वर्चुअल रैम मिल जाएगी। Galaxy A52s 5G को मिले इस अपडेट का बिल्ड नंबर A528BXXU1AUH9 है।

    Samsung Galaxy A52s 5G की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A52s 5G के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Samsung Galaxy A52s 5G का कैमरा

    जहां तक कैमरे का सवाल है तो फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 122 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy A52s 5G की बैटरी

    Samsung Galaxy A52s 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Samsung Galaxy A52s 5G में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जर फोन के साथ बॉक्स में मिलेगा। वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए इस फोन को IP67 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें