आईफोन 11, आईफोन 11 Pro और आईफोन 11 Pro Max हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 64,900 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 11 Sep 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone 11 iPhone 11 Pro and iPhone 11 Pro Max launched know Price Specifications
iphone 11 pro max - फोटो : apple

    Apple ने तीन नए आईफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल हैं। लॉन्चिंग के दौरान एपल के सीईओ टिम कुक ने बताया कि iPhone XR साल 2018 का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन है।

    iPhone 11 की भारत में कीमत

    भारत में एपल iPhone 11 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 64,900 रुपये होगी। यह फोन 27 सितंबर से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। यह फोन 64 जीबी के अलावा 128 जीबी और 256 जीबी वेरियंट में भी मिलेगा। आईफोन 11 छह कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    आईफोन 11 के सभी वेरियंट की कीमत

    iPhone 11 64GB- 64,900 रुपये

    iPhone 11 256GB- 69,900 रुपये

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 11 512GB- 79,900 रुपये

    ये भी पढ़ेंः Apple ने लॉन्च किया नया ipad, मिलेगा 10.2 इंच की डिस्प्ले, पेंसिल का भी है सपोर्ट

    iPhone 11 की स्पेसिफिकेशन

    iPhone 11
    iPhone 11 - फोटो : social media

    iPhone 11 में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में एपल का A13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा जिसे लेकर कंपनी ने दुनिया के सबसे तेज सीपीयू और जीपीयू का दावा किया है। इस फोन में iOS 13 मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः Apple Watch Series 5: मिलेगी ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, शुरुआती कीमत 40,900 रुपये

    iPhone 11 का कैमरा

    iPhone 11
    iPhone 11 - फोटो : apple

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला होगा जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का मिलेगा। दोनों कैमरे के साथ 4के और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। फ्रंट कैमरे के साथ भी वाइड एंगल मिलेगा। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने आईफोन XR की बैटरी लाइफ से एक घंटे अधिक का दावा किया है।

    ये भी पढ़ेंः Apple Arcade: 99 रुपये प्रति माह में मिलेगा अनलिमिटेड गेमिंग का मजा

    iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की स्पेसिफिकेशन

    iphone 11 pro max
    iphone 11 pro max - फोटो : apple

    iPhone 11 Pro में जहां 5.8 इंच की डिस्प्ले है, वहीं iPhone 11 Pro Max में 6.5 इंच की डिस्प्ले है। इन दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला, दूसरा कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। iPhone 11 Pro में डीप फ्यूजन नाम का एक फीचर मिलेगा जो एक साथ नौ फोटो क्लिक करेगा। कैमरे के साथ वीडियो एडिटर भी मिलेगा।

    iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की कीमत

    iphone 11 series price
    iphone 11 series price - फोटो : social media

    iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max दोनों फोन 64GB, 256GB और 512GB मॉडल में मिलेंगे। iPhone 11 Pro की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये और iPhone 11 Pro Max की शुरुआती कीमत 109,900 रुपये होगी।

    आईफोन 11 प्रो के सभी वेरियंट की कीमत

    iPhone 11 Pro 64GB- 99,900 रुपये

    iPhone 11 Pro 256GB- 1,13,900 रुपये

    iPhone 11 Pro 512GB- 1,31,900 रुपये

    आईफोन 11 प्रो मैक्स के सभी वेरियंट की कीमत

    iPhone 11 Pro Max 64GB- 1,09,900 रुपये

    iPhone 11 Pro Max 256GB- 1,23,900 रुपये

    iPhone 11 Pro Max 512GB- 1,41,900 रुपये

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें