Apple Watch Series 5: मिलेगी ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, शुरुआती कीमत 40,900 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 11 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Apple Watch Series 5 launched know price and specification
Apple Watch Series 5 - फोटो : amar ujala

    Apple ने अपने इवेंट में आईपैड, एपल टीवी प्लस, आईफोन 11 सीरीज के साथ एल वॉच सीरीज 5 (Apple Watch Series 5) लॉन्च कर दिया है। एपल वॉच सीरीज 5 में अलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें लोकेशन के लिए नया कंपास फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें इमरजेंसी कॉलिंग का फीचर है जो कि 150 देशों में काम करेगा।

    खास बात यह है कि इमरजेंसी कॉल आप बिना आईफोन यानी एपल वॉच 5 से ही कर सकेंगे। खास बात यह है कि इमरजेंसी कॉलिंग फीचर फॉल डिटेक्शन (गिरने) के दौरान भी ऑटोमेटिक काम करेगा। कयह वॉच एल्यूमीनियम, स्टेनलेस स्टील, सेरेमिक और टाइटेनियम वेरियंट में मिलेगा। इसमें वॉचओएस6 मिलेगा। एपल वॉच सीरीज 5 में एक्टिविटीज के लिए कई सारे मोड्स मिलेंगे।

    विज्ञापन

    एपल वॉच सीरीज 5 की कीमत

    एपल वॉच सीरीज 5 की प्री-बुकिंग आज यानी 10 सितंबर से शुरू हो गई है। एपल वॉच सीरीज 5 (GPS + Cellular) और GPS दो वेरियंट में मिलेगा। 20 सितंबर से इनकी बिक्री होगी। इसमें साइकिल ट्रैकिंग एप मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple Watch Series 5 की कीमत

    एपल वॉच सीरीज 5 के GPS वेरियंट की कीमत 40,900 रुपये और GPS + Cellular वेरियंट की कीमत 49,900 रुपये है। वहीं एपल वॉच सीरीज 3 की कीमत कम हो गई है। एपल वॉच सीरीज 3 GPS वेरियंट की कीमत 20,900 रुपये और GPS + Cellular वेरियंट की कीमत 29,900 रुपये हो गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें