Apple Event: एपल ने लॉन्च किए iphone 11 सीरीज के तीन आईफोन, शुरुआती कीमत 64,990 रुपये

Apple Event LIVE UPDATES: टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple आज तीन नए आईफोन पेश करने वाली है जिनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iphone 11 max शामिल हैं। इस इवेंट का आयोजन अमेरिका के कपर्टिनो स्थित एपल के हेडक्वॉर्टर में स्टीव जॉब्स थिएटर में हो रहा है। एपल के सीईओ टिम कुक की कीनोट स्पीच से शुरू होगी। इस इवेंट में iPhone 11 के अलावा और भी कई प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे।
नोट- लगातार अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें
ये भी पढ़ेंः iPhone 11: 20 सितंबर से शुरू होगी प्री-बुकिंग, मिलेगा 10 हजार रुपये का कैशबैक
विंडोज सिस्टम पर भी देख सकेंगे लाइव इवेंट
एपल ने इस बार बड़ा बदलाव करते हुए आईफोन लॉन्च इवेंट को YouTube पर भी लाइव करने का फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले तक एपल के इवेंट को सिर्फ ऐपल डिवाइस या विंडोज एज ब्राउजर में देखने की सुविधा मिलती थी।
11ः49-
आईफोन 11 प्रो में आईफोन xr मैक्स के मुकाबले 5 घंटे ज्यादा बैटरी मिलेगी। 18 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। आईफोन 11 प्रो में 12 मेगापिक्सल के तीन कैमरे होंगे जिनमें एक वाइड एंगल, दूसरा टेलीफोटो लेंस और तीसरा कैमरा अल्ट्रा वाइड होगा।
11ः45-
आईफोन 11 प्रो मैक्स में 6.5 इंच की डिस्प्ले और आईफोन 11 प्रो में 5.8 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
11ः42-
दो वेरियंट में मिलेगा आईफोन 11 प्लस, इसमें सुपरे रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलेगी।
11ः40-
एपल ने लॉन्च किया आईफोन 11 प्रो- मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
11ः35-
iphone 11 की बैटरी- इस फोन में आईफोन xr के मुकाबले 1 घंटे अधिक बैकअप मिलेगा। वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।
11ः30ः
a13 बायोनिक प्रोसेसर मिलेगा। दुनिया का सबसे तेज फास्ट स्मार्टफोन प्रोसेसर, इस प्रोसेसर में दुनिया का सबसे तेज जीपीयू भी मिलेगा
11ः28-
वीडियो के साथ भी वाइड एंगल का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा सिनेमैटिक वीडियो स्टेबलाजेशन भी मिलेगा। 4के वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगा। 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ भी 4के वीडियो मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ भी स्लो मोशन मिलेगा।
11ः25- कैमरे के साथ नाइट मोड और पोट्रेट जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
डॉल्बी एटम मिलेगा। डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का होगा।
iphone 11 हुआ लॉन्च, 6 कलर वेरियंट में मिलेगा, 6.1 इंच की रेटिना डिस्प्ले
11:15-
एपल वॉच 5 सीरीज की कीमत- 399 डॉलर शुरुआती कीमत, सेलुलर वेरियंट की शुरुआती कीमत 499 डॉलर
11:10-
एपल के साथ इयरपॉड्स का सपोर्ट मिलेगा। इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी जिसमें ऑलवेज ऑन फीचर मिलेगा। वॉच के दायीं ओर पावर बटन मिलेगा। ऑल डे (18 घंटे) का बैटरी बैकअप। स्क्रीन ऑप्टिमाइजेशन मिलेगा। घड़ी के साथ इनबिल्ट कंपास मिलेगा। फॉल डिटेक्शन मिलेगा। इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉलिंग फीचर मिलेगा।
11:7
- Apple watch 5 हुई लॉन्च, एपल हर्ट स्टडी में पांच हजार लोग शामिल हुए हैं। एपल वॉच 5 को लेकर वुमेन हेल्थ रिसर्च भी हुआ है। प्राइवेट और सिक्योर होगी एपल वॉच 5, एपल के साथ इयरपॉड्स का सपोर्ट मिलेगा।
10ः58ः
आईपैड की कीमत 329 डॉलर है। अमेरिका में प्री-बुकिंग आज से शुरू
10ः55ः
नया आईपैड- एपल ने 10.2 इंच का नया आईपैड पेश किया। मिलेगा ए10 फ्यूजन प्रोसेसर, वर्चुलअ कीबोर्ड मिलेगा
10:52-
iPhone 11 सीरीज के साथ एक साल के लिए फ्री में मिलेगा Apple TV+ का सब्सक्रिप्शन
Apple tv plus-
पहला शो 1 नवंबर को मिलेगा। हर महीने एपल ओरिजनल शो 4.49 डॉलर प्रति महीने में मिलेगा
10ः43ः एपल आर्केड गेमिंग सर्विस का ऐलान- 4.49 डॉलर प्रति महीने शुल्क देकर मनचाहा गेम खेल सकेंगे। एक महीने फ्री में मिलेगा
10:34-
iPhone 11 Event LIVE: शुरू हो गया Apple का इवेंट, टिम कुक स्टेज पर पहुंचे