iPhone 11: 20 सितंबर से शुरू होगी प्री-बुकिंग, मिलेगा 10 हजार रुपये का कैशबैक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 10 Sep 2019 10:30 PM IST
Apple iPhone 11 pre orders starts from September 20 in India with Rs 10000 cashback know details
iphone 11 - फोटो : @Ransses_11

    एपल का इवेंट थोड़ी देर में शुरू होने वाला है लेकिन उससे पहले भारत में iphone 11 की प्री-बुकिंग की खबर लीक हो गई है। कहा जा रहा है कि आईफोन 11 की प्री-बुकिंग पर 10 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    लीक रिपोर्ट की मानें तो भारत में 20 सितंबर से Apple iphone 11 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू होगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 10 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं टेकराडार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 11 के सभी फोन की बिक्री पेटीएम मॉल से 20 सितंबर से होगी।

    आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स की संभावित कीमत

    चाइनीज सोशल साइट वीबो पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें तीनों आईफोन की कीमत का उल्लेख है। लीक रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 11 की कीमत 749 डॉलर (53,800 रुपये), आईफोन 11 प्रो की कीमत 999 डॉलर (72,000 रुपये) और आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत 1,099 डॉलर (79,900 रुपये) होगी। अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहकों को आईफोन 11 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें