ios 13 के साथ लॉन्च होंगे नए आईफोन 11, जानें खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 09 Sep 2019 05:37 PM IST
Apple upcoming phone will launch with iOS 13 know details about fastest operating system so far
ios 13 - फोटो : apple

    दुनिया की लोकप्रिय आईफोन मेकर कंपनी एपल (Apple) अपना लेटेस्ट आईफोन 11 (iphone 11) लॉन्च करने जा रही है। आईफोन 11 का लॉन्च इवेंट कैलिफोर्निया स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा। लीक रिपोट्स की मानें तो एपल आगामी आईफोन 11 में लेटेस्ट फीचर्स समेत दमदार प्रोसेसर देगा। इस बार आईफोन 11 लेटेस्ट आईओएस 13 (iOS 13) ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

    एपल ने आईओेएस 13 ऑपरेटिंग सिस्टम को जून के महीने में पेश किया था। इस सिस्टम में यूजर्स को कई सारे फीचर्स मिलेंगे, जिससे उनका अनुभव दोगुना हो जाएगा। हम आपको आज आईओएस 13 के बारे में पांच बड़ी बाते बताने जा रहे हैं....

    ये हैं आईओएस 13 की पांच बड़ी बातें 

    ios 13
    ios 13 - फोटो : apple

    1. शानदार परफॉर्मेंस

    विशेषज्ञों का मानना है कि आईओएस 13 अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम से बहुत तेज है। वहीं, इस सिस्टम की स्टोरेज साइज पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम के मुकाबले बहुत कम है। इसके अलावा इस सिस्टम के तहत फोन का फेसआईडी 30 फीसदी तेजी के साथ काम करेगा।

    2. कैमरा मोड

    आईओएस 13 के जरिए एपल अपने यूजर्स को डार्क मोड की सुविधा दे रहा है, जिसके जरिए फोन की लाइटनिंग समेत इन्टेंसिटी और पोजीशन को आसानी सेट किया जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स को मेन मैन्यू में भी डार्क मोड मिलेगा।

    3. ईमोजी

    ईमोजी के फीचर को शानदार बनाने के लिए एपल ने कस्टामाइजेशन का विकल्प दिया है। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स अपने चेहरे की ईमोजी बनाकर दुसरों के साथ शेयर कर सकेंगे। इसके अलावा जी-की बोर्ड भी मिलेगा।

    4. डार्क मोड

    कंपनी अपने यूजर्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम में डार्क मोड का फीचर दे सकती है। इस फीचर में यूजर्स को फोटो, रिमाइंडर्स, थीम से लेकर मेन मैन्यू में डार्क मोड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    5. मैप

    गूगल की तरह अब एपल भी अपने यूजर्स को मैप की सुविधा देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आईओएस 13 ऑपरेटिंग सिस्टम में मैप दिया जाएगा। इससे यूजर्स बेहतर तरीके से मैप का उपयोग कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें